बेलगहना क्षेत्र के लालपुर गांव के पास में दिनदहाड़े रास्ता रोककर मोटर साइकिल सवार युवक से मोबाइल लूट,दो आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

संपादक:शरद यादव
9827179426,9203679426

बिलासपुर ।दिनदहाड़े बेलगहना क्षेत्र के लालपुर गांव के पास मुख्य मार्ग में रास्ता रोककर दो युवकों ने एक मोटर साइकिल सवार युवक का मोबाइल छीनकर भाग गए ।घटना की रिपोर्ट पीड़ित ने पुलिस थाना में दर्ज कराया है । पुलिस ने दो आरोपी  के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।
कोटा थाना क्षेत्र राकेश पिता परमेंद्र विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष बेलगहना के मझगांव निवासी युवक सोमवार को दोपहर 11.30 बजे करीब ग्राम मांझगाव से अपने घर से मोटर सायकल में सवार होकर बिजली सामान लेने के लिए जा रहा था , तभी लालपुर मोड़ के पास पहुंचा था इसी दौरान दो व्यक्ति रोड में खड़े थे ,एक व्यक्ति ने हाथ दिखाकर रुकवाया रुकते ही दूसरे व्यक्ति ने मोबाइल फोन झपट कर दोनों मोबाईल फोन लेकर खेत की ओर तेजी से भाग गए ।
इसके बाद पीड़ित युवक कुछ दूर आगे कुंवारीमुडा पहुंचकर गांव वालों से पूछताछ कर रहा था उसी समय वे दोनों जो विवो कंपनी का मोबाईल छीनकर भागे थे एक घर में आकर घुसे थे उसे देखकर पहचान लिया।
घर जाकर मांगने पर मोबाईल फोन लोग नहीं रखने की बात कहने लगे ।
दोनों आरोपी अपना नाम श्‍याम व रूपेश बताया है ।घटना की रिपोर्ट कोटा थाना में दर्ज कराया है ।पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ धारा 3(5),304(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले