
9827179426,9203679426
बिलासपुर/दिल्ली/भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 24 राज्यो में संगठनात्मक बदलाव किया है ,इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश प्रभारी के घोषणा होने के बाद भाजपा ने करीब दो दशक से अधिक समय तक छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश (संगठन ) महामंत्री के पद को सम्भालने वाले पवन साय को झारखंड राज्य का भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री बनाया गया है ।उनकी जगह पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह को बनाया गया ।
नए प्रदेश महामंत्री (संगठन)मूलतः उत्तर प्रदेश के मथुरा के हाथरस से है ।
झारखंड के प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री के रूप में दायित्व संभाल रहे थे ।
ये संघ के स्वयंसेवक है, जिन्होंने 1993 से दीनदयाल उपाध्याय के जन्मस्थान से शुरुआत की है,संघ में तहसील प्रचारक से शुरुआत हुई ,उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी और फिर अलीगढ़,मथुरा के प्रचारक रहे हैं ।
2015 में मेरठ,2019 में ब्रज प्रांत के सह-प्रांत प्रचारक रहे हैं,2020 में भाजपा
उत्तर -प्रदेश के सह-संगठन मंत्री बनाये गए,अगस्त 2022 से झारखंड के भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री के पद पर कार्यरत रहे हैं ।








