बिलासपुर- उसलापुर सागरदीप कॉलोनी में तीजा त्यौहार के दौरान मायके गए महिला के घर से चोरों ने सोने चाँदी के जेवरात और नकदी रुपये सहित 6 लाख रुपये को चोरी कर ले गए थे ।पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर सकरी पुलिस मामलें की जांच कर रही थी ।पुलिस ने 3 आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी माल बरामद कर लिया है । पुलिस ने आरोपीयो को न्यायलय में पेश किया जहां पर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है ।चोरी में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, सागरदीप कॉलोनी निवासी वृंदावती मिश्रा कुछ समय के लिए अपने पैतृक गांव रीवा गई थीं। इसी दौरान उनके घर के एक कमरे में रखी अलमारी और लॉकर का ताला टूटा मिला। सूचना मिलने के बाद उन्होंने घर पहुंचकर सामान की जांच की, तो अलमारी से सोने का हार, झुमका, माथा टीका, लेडीज अंगूठियां, जेंट्स अंगूठी, चांदी की पायल, पायजेब, बिछिया और करीब 12 हजार रुपये नकद गायब मिले। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 6.15 लाख रुपये बताई गई।
पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर सकरी पुलिस ने अपराध क्रमांक 919/2026 के तहत धारा 331(4), 305(ए), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना स्तर पर टीम गठित कर संदेहियों से पूछताछ की गई।
पुलिस ने आशीष मिश्रा, सूरज सिंह ठाकुर उर्फ मोना और अनुराग चौधरी उर्फ लालू से पूछताछ की तो प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को गुमराह करने के बाद कड़ाई से पूछताछ किए जाने पर आरोपियों द्वारा चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया गया।
आरोपियो से पुलिस ने सोने का हार, अंगूठी, झुमका और नकदी समेत करीब 6 लाख रुपये बरामद किया। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 AZ 5100 भी जब्त किया है ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज सिंह ठाकुर उर्फ मोना उम्र 27 वर्ष , आशीष मिश्रा उम्र 31 वर्ष निवासी सागरदीप कॉलोनी उसलापुर ,अनुराग चौधरी उर्फ लालू उम्र 23 वर्ष निवासी उसलापुर को पुलिस ने 3आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मामलें को सुलझाने में प्रभारी निरीक्षक संजय सिंदे, उप-निरीक्षक गणेश राम महिलांगे, टीका राम निषाद, सुरेंद्र तिवारी, आरक्षक रामचंद कश्यप, पवन बंजारे, सुनील सूर्यवंशी और रूपेश कौशिक की सराहनीय प्रयास रहा है ।








