
9827179426,9203679426
बिलासपुर /शहर में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों में 8 के पास ख़ुद के भवन है 196 आँगनबाड़ी केन्द्र अभी भी किराए के भवन में चल रहे हैं 650वर्गफीट में बनने वाले छोटे से भवन बनाने के लिये निगम क्षेत्र में जमीन उपलब्ध नहीं है, जबकि करोड़ों रुपये के बेशकीमती जमीन पर क़ब्ज़ा कर रसूखदार किराया वसूल रहे हैं ।वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के आँगनबाढ़ी केंद्र लगभग खुद के भवन में संचालित हो रहे हैं ।
पूरे जिलें में 1930 आंगनवाड़ी केंद्र है जहां 1283 स्वयं के भवन में है तो 444 केन्द्रों को किराए के भवन में संचालित किया जा रहा हैं जबकि 203 अन्य भवन में संचालित है ।
जिलें में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थिति के बारे में जानेंगे नगर निगम बिलासपुर शहर विधानसभा के अंतर्गत 213 केंद्र संचालित है ,जिसमें मात्र 8 आंगनबाड़ी केन्द्र ही ख़ुद के भवन में संचालित हो रहे है,बाँकी सुशासन की सरकार में 196 आँगनबाड़ी केन्द्रों में ख़ुद के भवन नहीं अर्थात् आँगनबाड़ी केन्द्र किराए के भवन में संचालित हो रहे है ।शहर के विकास के दाँवे करने वाले नेताओं ने वार्डो में संचालित हो रहे इन आंगनवाड़ी केन्द्रों के पक्के भवनों के निर्माण के लिए कोई ठोस प्रयास किया होगा ऐसा नहीं लगता है,सबसे अधिक भवन विहीन आंगनवाड़ी केन्द्र नगर निगम क्षेत्र में ही संचालित हो रहे है, जबकि नौनिहालों का प्रारंभिक शिक्षा कि शुरुआत इन आंगनवाड़ी केन्द्रों से संचालित होते है इसके अलस्व बच्चों का टीकाकरण,गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार ,अनेक राष्ट्रीय टीका करण अभियान आदि इन आंगनवाड़ी केन्द्रों से चलाए जाते है ।
बेलतरा विधान सभा में 304आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं जिनमें 213 ख़ुद के भवन में संचालित हैं,और 67 आंगनवाड़ी केंद्र किराए के भवनों में संचालित हो रहे है,।
इसी प्रकार बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 277 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित हो रहे हैं,215 आँगनबाड़ी केन्द्र स्वम के भवन में संचालित हो रहे हैं,43 किरायें के भवन में संचालित हो रहे हैं ।
मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में 427 आँगनबाढ़ी केंद्र संचालित हैं, जिसमें से 339 स्वम के भवन में और 58 किराए के भवनों में संचालित हो रहे हैं ,45 अन्य भवन में चल रहे है ।
कोटा विधान सभा क्षेत्र के 324 आंगनबाढ़ी केंद्र हैं जहाँ पर 224केन्द्रों के स्वयं के भवन हैं और इनमें से 39 केन्द्र किराए के भवन में 61 अन्य भवनों में संचालित हैं।
इस प्रकार तखतपुर में 370 आंगनबाड़ी केन्द्र हैं, जिनमें 284 स्वयं के भवन में और 41किराए के भवन में 45 अन्य भवनों में संचालित हैं ।
***फ़रवरी में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 2026-27 का बजट जारी किया गया जो 1.72 लाख करोड़ रुपये का है ।
जिसमें महिला बाल विकास विभाग को 11 हज़ार करोड़ रुपये का बजट मिला ।
पूरे प्रदेश में 46660 आंगनबढ़ी केंद्र है, जिनमें 5814 मिनी आँगनबाड़ी केंद्र हैं,दोनों मिलाकर 52474 केंद्र संचालित हैं ।








