सीपत में दिन -दहाड़े खड़े ट्रक से टायर चुराकर ऑटो में भरकर ले जा रहे थे ट्रक मालिक ने दो आरोपी को पुलिस के हवाले किया

बिलासपुर/दीनदहाड़े सीपत क्षेत्र के एक खड़े ट्रक के दो टायर को निकालकर दो आरोपी ऑटो में भरकर ले जा रहे थे । आरोपी को रोककर ट्रक मालिक ने सीपत पुलिस के हवाले कर दिया है ।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।

पुलिस थाना सीपत में हेमंत यादव पिता स्व. छेदीलाल यादव उम्र 45 वर्ष मां काली मंदिर मेन रोड के पास जांजी निवासी ट्रासंपोर्टर है ।
ट्रक क्रमांक CG 10 BM 5851 ब्रेक डाउन होने के कारण पिछले एक माह से एनटीपीसी मटेरियल गेट सीपत पार्किंग में खड़ा है,और भी वाहन पार्किंग में बल्‍कर व जे.सी.बी. पहले से खडा था ।
10 अक्टूबर की सुबह करीब 9.30 बजे दूसरे गाड़ी बल्‍कर का चालक मुकेश कुमार रजक एवं जे.सी.बी. गाड़ी का चालक ओम प्रकाश यादव ड्यूटी पर आये तो मुझे मुकेश कुमार रजक फोन कर पूछा कि ट्रेलर क्रमांक CG 10 BM 5851 के ड्रायवर साइट के बीच का दो टायर डिक्‍स सहित नही है ,किसी को दिए हो क्या डिक्स सहित टायर को यातेगे अली टायर दुकान पंधी का मोहम्‍मद जफर खान द्वारा अपने डीजल ऑटो सी.जी. 10 ए.के. 9722 में भर कर ले जा रहा है ।
इसके बाद ड्रायवर मुकेश कुमार रजक से कहा कि ऑटो रोककर रखों वहाँ पहुँचने पर ट्रेलर क्रमांक CG 10 BM 5851 का जे.के. कंपनी का दो टायर डिक्‍स सहित निकला हुआ था और एक्‍सल पर पत्‍थर लगा हुआ था ।
इसके बाद ट्रांसपोर्टर ने मोहम्‍मद जफर खान से पूछा कि दोनों टायर कहां ले जा रहे हो तो बताया इयासीफ खान के कहने पर निकालकर ले जा रहा हूं ,मटियारी में लीलैण्‍ड ट्रेलर गाड़ी खड़ा हुआ है उसमें लगाना है।
कीमत करीब 50 हजार रूपये को ऑटो पीछे पीछे इयासीफ खान टी.वी.एस.इलेक्ट्रिक बाईक क्रमांक सी.जी. 10 बी. यू. 8441 में जा रहा था। इसके बाद ट्रांसपोर्टर ने पुलिस को सूचना दिया ।पुलिस ने आरोपी ऑटो सहित 2 टायर ,इयासीफ खान ,मोहम्‍मद जफर खान को पकड़कर थाना लाया । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 3(5),303(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले