बिलासपुर/तारबाहर में चाकूबाज़ी दो जगहों पर हुई त्यौहार में पुलिस के क़ानून व्यवस्था को धत बताते हुए तारबाहर क्षेत्र में दो दिनों दो लोगों को आरोपी ने चाकू मारकर घायल कर दिया । पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है ।
तारबहार थाना क्षेत्र के पहली घटना गगन अपार्टमेंट के पास डीपुपारा निवासी सैंकीराम पिता मारकुस राम उम्र 23 वर्ष रिक्शा चलाता है । शनिवार 10 अक्तूबर की रात करीब 11.30 बजे काम से आने के बाद खाना खाकर टहलने निकला था
तभी दुर्गा मंदिर के पास इमरान ख़ान शराब पीने के लिए 200 रुपये मांगा तो रुपये नहीं होने की बात की और इसीबात से नाराज होकर गाली -गलौच करते हुए चाकू निकालकर कमर के दाँहिने ओर मार दिया जिससे पीड़ित युवक घायल हो गया,किसी तरह वहाँ से जान बचाकर भागकर घर में छुप गया।
इसके बाद आरोपी के डर पीड़ित ने रात में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराया ।दूसरे दिन सुबह होने पर पुलिस थाना तारबाहर में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है ।
पुलिस ने धारा 118(1),119(1),296,351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।
वहीं दूसरी घटना डीपूपारा के कचरा मोहल्ला बरगद पेड़ के पास रविवार 11 अक्टूबर को रात में करीब 11.00 बजे पीड़ित मोहन उर्फ राहुल पिता द्वारिका प्रसाद साहू उम्र 22 वर्ष राजू किराना स्टोर्स में किराना सामान खरीदने गया था।
इसीबीच रास्ते में भूपेश लोनिया उर्फ राजा ने युवक से शराब पीने के लिए रुपये मांगा तो रुपये देने से इनकार करने पर आरोपी ने जान मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौच कर हाथ-मुक्का से मारपीट धारदार वस्तु से हाथ की कलाई में,कमर में हमला कर घायल कर दिया ।
घटना की रिपोर्ट पीड़ित ने तारबहार थाना में दर्ज कराया है ।पुलिस ने आरोपी भूपेश लोनिया ऊर्फ राजा के ख़िलाफ़ धारा
115(2),119(1),296,351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।
शहर में नवरात्रि का पर्व चल रहा है देर रात तक लोग मंदिर दर्शन करने जाते है ।
शहर के बीच में इस तरह दो-दिन लगातार चाकूबाज़ी होने से आम नागरिक कितने सुरक्षित है । लगातार पुलिस आरोपीयों के ख़िलाफ़ कार्यवाही करती है लेकिन पुलिस गाड़ी गली मोहल्लों सुनसान रास्तों पर पेट्रोलिंग नहीं करती है ।
जिससे आपराधिक घटनाएं हो रही है शहर में नशेड़ी अड्डेबाज़ी कर बैठे रहते है,रात में गुजरने वाले लोगों से असामाजिक तत्वों द्वारा रुपये की माँग करते है और इंकार करने पर इस तरह की आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते है ।








