
9827179426,9203679426
बिलासपुर/कोटा के पार्षद के निर्माणधीन घर में दो टुल्लू पंप को चोर चुराकर ले गए थे, फिर घर मालिक को पता चला तो पतासाजी कर दुकान में टुल्लू पंप को दो व्यक्ति दुकानदार के पास बेचने गए थे ।दुकानदार ने धीरे से मकान मालिक को बुलाया लिया और फिर दुकान में पहुंचकर दोनों चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया ।पुलिस ने गिरफ्तार करना बताया जबकि थाना स्वयं पार्षद लेकर चोरों को थाना पहुंचे थे ।
कोटा पुलिस थाना में पार्षद भागवत साहू पिता भारत लाल साहू उम्र वर्ष फिरंगीपारा कोटा निवासी वार्ड न 04 का पार्षद ने रिपोर्ट दर्ज कर बताया है किग्राम चंगोरी में लोरमी रोड में कृषि भूमि है जिसमें वेयर हाउस का निर्माण कार्य चल रहा है ।जिसके लिए कुँए में पानी निकालने के लिए दो टूल्ल्ूा पंप लगाए गया है ।जिसकी कीमत करीब 9000 रूपये है को लगवाया था ।उसके बाद गुरुवार 8 अक्टूबर के शाम को करीब 7.00 बजे घर आ गया था ।दूसरे दिन शुक्रवार 9 अक्टूबर सुबह 9,00 बजे खेत जाने पर चौकीदार से पता चला कि दोनों पंप चोरी हो गया है । दो टूल्लु पंप लगा हुआ था ।दोनों मोटर पंप (सी .आर .आई .) (1 एचपी ) चोरी हो गया है ,सीसीटीव्ही फुटेज चेक किया तो दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पंप को ले जाते हुए उसमें देखा गया ।चोरी हुए टुल्लू पंप का पता कर रहा था पंप दुकानदार मुकेश मोटर्स फोन बताया कोई पंप बेचने आयेगा तो सूचना देने कहा था ।मुकेश मोटर्स में टुल्लू पंप बेचने आए लालू पैकरा निवासी मंझवानी,प्रमोद यादव ,पड़ावपारा को पकड़ा तो आरोपी ने बताया कि उसके पास मेरे खेत से चोरी किया हुआ टूल्लु पंप था दूसरा घर में इसके बाद दूसरे पंप को लेकर आया फिर दोनों आरोपी को साथ लेकर थाना गया । इसके बाद दोनों आरोपी को पुलिस के हवाले किया ।
***कोटा पुलिस ने वाहवाही लूटने के लिए आरोपी को गिरफ्तार करना बता रहे जबकि कहानी कुछ और है जबकि पार्षद भागीरथी साहू ने दोनों चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था,वहीं कोटा पुलिस आरोपी को चोरी के चंदघंटे में पकड़ने का दम भर रही है ।जबकि मकान मालिक ने दोनों चोरों को लेकर थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया था,बिना मेहनत के मलाई खाना इसी को कहते है,प्रार्थी ने आरोपी को पकड़ा थाना लाया पंप को ज़ब्ती कराया और वाहवाही पुलिस लूट रही है ।








