
9827179426,9203679426
बिलासपुर/मोपका चौकी के बंधवातालाब पानी में डूबे एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में लाश सोमवार की शाम को मिला है ।सरकंडा पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची और शव के जाँच करने पर आधार कार्ड से शिनाख्त हुआ है । मौत के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चला है ।पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया ।पुलिस मामलें की जांच कर रही है ।
पुलिस के अनुसार सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका स्थित बंधवा तालाब में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सूरज कुमार पिता तुलसी कुमार उम्र 40 वर्ष निवासी सीएमपीडीआई कॉलोनी, साइंस कॉलेज के पीछे सीपत रोड, सरकंडा के रूप में शिनाख्त हुआ है।जानकारी के अनुसार देर रात करीब 12 .00बजे तालाब की पार पर एक एक्टिवा संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ था।एक्टिवा पर शराब की बोतलें रखी हुई थीं, जबकि तालाब की पचरी के पास चप्पलें भी पड़ी थीं। उस समय पानी में कोई दिखाई नहीं दिया। सुबह घटनास्थल की स्थिति संदिग्ध लगने पर स्थानीय लोगों ने डायल 112 और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने पर मोपका पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। बेलतरा मंडल उपाध्यक्ष हरप्रसाद धुरी के अनुसार, तालाब में शव दिखाई देने की जानकारी मिलने के बाद वार्डवासियों ने पार्षद और पुलिस को सूचित किया। स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया गया। मृतक के पास मिले आधार कार्ड में नाम पता लिखा हुआ था अन्य दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान की गई।
पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल सूरज कुमार की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।








