गार्गी फाउंडेशन द्वारा सरकंडा में नवरात्रि के पावन अवसर पर महिलाओं के लिए गरबा एवं डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426

बिलासपुर/रीति रिवाज होटल सरकंडा में मंगलवार को गार्गी फाउंडेशन द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर गरबा एवं डांडिया नृत्य कार्यक्रम का एक दिवसीय आयोजन किया गया । इसमें टीवी सीरियल की कलाकार कार्यक्रम में शामिल हुईं जो विशेष आकर्षण का केंद्र रही हैं ।इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम का उद्देश्य घरेलू महिलाओं के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारना है । कार्यकम में महिलाएं जमकर थिरकी माँ की भक्ति में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर नृत्य किया जो काबिले तारीफ़ रही ।
सरकंडा के रीति रिवाज होटल में बिंदु सिंह अध्यक्ष गार्गी फाउंडेशन के द्वारा घरेलू महिलाओं के प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से टीवी एक्ट्रेस प्रतिमा भार्गव को गरबा एवं डांडिया नृत्य कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था ।
कार्यक्रम में मंगलवार 13 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में बढ़ी संख्या में महिलाओं ने नृत्य कार्यक्रम में भाग लिया।
नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रीति मिश्रा,डॉ.ज्योति सक्सेना,अनिता दुआ और बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले