
9827179426-9203679426
बिलासपुर/खाद्य विभाग और ओषधि प्रशासन विभाग द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर आम नागरिकों को गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध हो ।इसके लिए शहर के होटलों में विशेष जाँच अभियान चलाया गया ।शहर के प्रसिद्ध होटल में खाद्य पदार्थों की जांच की गई और नमूने एकत्रित किए गए,एक जगह से अमूल आइसक्रीम फफूंद लगा हुआ मिला जिससे मौके पर ही नष्ट कराया गया ।
खाद्य विभाग एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा अमूल शालीमार आइसक्रीम फफूंद लगा पाया गया जहाँ से 85 डिब्बे को मौके पर ही नष्ट कराया गया है ।
इसके सैंपल को परिक्षण के लिए लैब भेजा गया है ।
खाद्य विभाग के टीम ने शहर अन्य स्थानों के प्रतिष्ठानों की जांच की गई,जिसमें इंडियन कॉफ़ी हाउस सरकंडा,श्री साईं कैफ़े,पंजाबी रेस्टोरेंट सिम्स चौक सदर बाज़ार निरीक्षण करने के दौरान प्रतिष्ठान के संचालकों को हिदायत देते हुए स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने को निर्देशित किया गया है ।
शहर में चलाए जा रहे विशेष अभियान में अभिहित अधिकारी आरआर देवांगन,वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी खीरसागर पटेल,खाद्य सुरक्षा अधिकारी अविषा मरावी,,प्रतीक तिवारी शामिल रहे।








