
9827179426-9203679426
बिलासपुर/मुंगेली/पूर्व मंत्री के भाई आज सुबह टहलने निकले थे ,जहाँ पर अज्ञात वाहन ने ठोकर मारकर घायल कर दिया ।जिससे घायल हो गए उनके अलावा तीन और अन्य लोगों कि घायल होने के सूचना है ,जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था ।
पूर्व मंत्री के भाई ईलाज के दौरान मौत हो गई है । वहीं घटना में अन्य घायलों का उपचार जारी है ।
मुंगेली विधायक एवं पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले के भाई अधीन मोहले उम्र 65 वर्ष
निवासी दसरंगपुर गांव में ही खेती किसानी करते थे ।
गुरुवार की सुबह 9-10 बजे दशरंगपुर गांव के पास ही मुख्य मार्ग में एक अज्ञात वाहन ने उनके अलावा तीन अन्य लोगों को ठोकर मारकर घायल कर दिया ।
घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंश से सभी घायलों को जिला चिकित्सालय लेकर गए जहां पर ईलाज के दौरान अधीर मोहले की मौत हो गई ।
वहीं घटना के बारे अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं आई है,पुलिस जांच के बाद ही समझ आएगा कि घटना कौन से वाहन से हुई है ।पुलिस मामले की जांच कर रही है ।पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।









