कोटा पुलिस ने केकराडीह के जंगल 8 किलो ग्राम गांजा ,एक पल्सर मोटर साइकिल,3 मोबाइल फोन साढ़े 5 लाख रुपये कीमत को जप्त किया,3 आरोपी घने जंगल की ओर भागे

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426

बिलासपुर/बेलगहना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की केकराढीह के जंगल से तीन आरोपी बड़ी मात्रा में अवैध रूप से गांजा रखे होने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जो मौके से जंगल की ओर फरार हो गए ।पुलिस ने आरोपियों से 8 किलोग्राम से अधिक गांजा ,एक पल्सर मोटर सायकल बिना नंबर प्लेट के ,3 मोबाइल फोन कुल कीमत साढ़े 5 लाख रुपए को बरामद कर पुलिस ने जप्त किया है ।पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।कोटा पुलिस तीनों आरोपियों की पतासाजी कर रही है।

कोटा केम्प बेलगहना पुलिस को मुखबिर से 12 अक्टूबर को सूचना मिली कि ग्राम केकराडीह जंगल बेलगहना के 18:20 बजे अज्ञात तीन व्यक्ति पुरुष अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा 8.250 किलोग्राम काला रंग का पल्सर मोटरसायकल बिना नंबर प्लेट लगा हुआ 2 मोबाइल फोन रीयलमी कंपनी का , 1 काला रंग का पोको कंपनी का,1 आसमानी रंग का विवों कंपनी का मोबाईल फोन,नकदी रकम 1200 रुपये,1 हरे रंग का चटाई, 1कैंची, 1कटर, 1चिलम, 1चश्मा, 1 मेघना बीड़ी पैकेट, 1 लाईनिंगदार गमछा। कुल कीमत 5 लाख 43 हज़ार 700 रुपये को बरामद कर जप्त किया है ।
पुलिस को देख 3 अज्ञात आरोपी व्यक्ति मौके से जंगल की ओर भाग गए ।
जिसे कुछ दूर जंगल में खोजबीन किया गया किन्तु जंगल घने होने व शाम ढलने से आरोपियों को जंगल में काफी दूर ढूंढने पर भी नहीं मिले । कोटा पुलिस ने अज्ञात 3 आरोपीयों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट 20(B) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले