तेज रफ्तार लापरवाह मोटर सायकल चालक ने एक व्यक्ति को टक्कर मारकर गंभीररूप से घायल किया ,घायल व्यक्ति ने अस्पताल में दमतोड़ा ,जीविकाउपार्जन के लिए गांव से घरेलू काम करने आई युवती को ट्रक ने ठोकर मारकर गंभीर रूप घायल कर दिया,अपोलों में ईलाज के दौरान दोनों पैर काटना पड़ा

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426

बिलासपुर/लापरवाह ड्राइविंग ने एक व्यक्ति की जान ले ली तो दूसरी घटना में एक कामगार युवती को ट्रक ने वाहन पीछे करते समय टक्कर मारकर घायल कर दिया ।जिससे युवती के दोनों पैर काटने पड़े और उसकों जीवन भर के लिए दूसरों के मोहताज बना दिया । दोनों हृदय विदारक घटना ने झकझोर के रख दिया और पुलिस ने दोनों मामलें में आरोपीयों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामलें को विवेचना में लिया है ।
सरकंडा थाना क्षेत्र के पहली घटना बैमा गांव की है ,जहां पर गांव के भागवत सूर्यवंशी पिता स्व.गेंदराम सूर्यवंशी उम्र 47 वर्ष अपने कुत्ते को हर दिन की तरह गाँव के रोड किनारे सुबह 5.00 -6.00 बजे घुमाने गए थे । इसी दौरान अचानक एक तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया ।जिससे गंभीर रूप से घायल होकर ज़ख़्मी हो गए और मौके पर मौजूद लोगों ने दुर्घटना में घायल हुए भागवत सूर्यवंशी को ईलाज के लिए सिम्स लेकर गए जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया ।
घटना के सबंध में गांव के व्यक्ति ने बताया कि वाहन चालक काफ़ी तेज रफ़्तार में थे जो सड़क किनारे जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार कर मौके से फरार हो गए,मोटर सायकल सवार चालक नागोई गांव का निवासी है । पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है ।पुलिस आरोपी की पतासाजी कर रही है ।
वहीं दूसरी घटना अशोक नगर चौक के पास की है,रतनपुर क्षेत्र के लखराम गांव की युवती रीना साहू पिता पंचराम साहू उम्र 23 वर्ष सरकंडा के एक घर में घरेलू काम करती है,अपने मालकिन के साथ एक्टिवा मोपेड क्रमांक CG 10BV 8041में सवार होकर बाज़ार जा रही थी । ट्रक क्रमांक CG 15DF 3345 के चालक ने लापरवाही पूर्वक एक्टिवा को टक्कर मार दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से जमीन में गिरकर घायल हो गए । वहीं पीछे बैठे रीना साहू को ज़्यादा चोटें आई जिसे ईलाज के लिए गंभीररूप से घायल अवस्था में भर्ती कराया गया था,जहाँ डॉक्टरों ने युवती कि स्थिति गंभीर होने के चलते दोनों पैर को काट दिया है । घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया पुलिस ने ट्रक जप्त कर लिया है और चालक की तलाश कर रही है ।
पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज़ कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले