देर रात सरकंडा के मुक्तिधाम के पास बने अटल आवास में गाड़ी खड़ी करने की जगह में आग लगी 5-6 मोटर साइकिल जलकर खाक,कोई जनहानि नहीं हुई

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426

बिलासपुर/सरकंडा इलाके में गैस गौदाम के पास मुक्तिधाम चौक में बने अटल आवास में गाड़ी खड़े करने के जगह में रविवार की देर रात आग लग गई ,इसमें करीब 24 परिवार रहते है।
जिससे हड़कंप मच गया । वहीं आग लगने से वहाँ खड़े 5-6 मोटर साइकिल जलकर खाक हो गया इतनी भयंकर था कि आसपास के घरों को भी नुक़सान पहुंचा है । वहाँ निवास करने वालों को समय रहते घर से बाहर निकाल लिया गया था ताकि कोई अनहोनी ना ना हो ,सभी सुरक्षित है ।
देर रात तक दमकल विभाग ने आग बुझाने के लिए आग लगी मकान में पानी की बौछार कर आग बुझाई है ।
पार्षद प्रतिनिधि के सक्रियता से बड़ी दुर्घटना टल गया घटना की सूचना मिलते मौके पर सक्रिय हो गए थे । देर रात तक जुट रहे ।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रात 1.00-1.30 बजे के करीब मुक्तिधाम चौक सरकंडा इंडेन गैस गोदाम के बगल में स्थित अटल आवास में गाड़ी रखने के जगह में में अचानक आग लग गई ।जिससे वहां रखे 5-6 मोटर साइकिल जलकर खाक हो गए अच्छी बात ये कि कोई जनहानि नहीं हुई है ।देर रात हुई आगजनी की खबर होते पूर्व पार्षद ने मौके पर पहुंचकर को निगम आयुक्त को और पुलिस को सूचना दी ।जिससे निगम प्रशासन के अधिकारी और सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंच गई थी ।
नगर निगम के दमकल ने आग बुझाया वहीं देर रात तक आग में काबू पा लिया गया था ।

*** वार्ड क्रमांक 62 के कांग्रेस के पार्षद प्रतिनिधि राजेश शुक्ला ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया है कि आग अटल आवास के एक कमरे में लगी थी जहाँ पर रखे 5-6 मोटर साइकिल जलकर खाक हो गई और कोई हताहत नहीं हुआ है ।आग के तपिस से झुलसे अगल बगल के प्रभावित लोगों को मुक्तिधाम चौक के समीप स्थित पंडित राम दुलारे स्कूल में रखा गया गया है , जहां पर खाने-पीने की व्यवस्था की गई है।

घटना स्थल पर नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे सुबह पहुंचे थे और आग लगी जगह का मुआयना किया और वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि राजेश शुक्ला से घटना के सबंध में जानकारी ली ।इसके बगल में 50 मीटर की दूरी पर इंडेन गैस गोदाम है ,जहां पर हुई गैस सिलेंडर रखा रहता है ,अच्छा है ,आग पर समय रहते काबू पा लिया गया था ।जिससे बड़ी दुर्घटना होते- होते टल गया । आग लगने की खबर गैस एजेंसी के संचालक को भी रात में दे दिया गया था ।
रिहायशी इलाके में इंडेन गैस सिलेंडर गोदाम को जिला प्रशासन को हटाकर दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की जरूरत है वरना कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है ।
जिला प्रशासन को इस पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले