बिलासपुर/सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा सब्जी मंडी में सब्जी व्यवसायी और नगर निगम में भाजपा पार्षद एवं एमआईसी सदस्य के साथ पुरानी रंजिश के चलते आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मारपीट किया जो मौके में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया । पार्षद ने पुलिस सीसीटीवी फुटेज को सौंपकर अपने साथ हुए मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराया है,दूसरे पक्ष ने भी मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है ।पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
भाजपा पार्षद बंधु मौर्य तिफरा सब्जी मंडी में सब्जी का व्यापार करते हैं इसके अलावा नगर निगम में पार्षद और एमआईसी सदस्य भी हैं ।
पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करते हुए उन्होंने ने बताया है कि रविवार को तिफरा सब्जी मंडी में पुरानी रंजिश के चलते आधा दर्जन लोगों ने लाठी डंडे से लैस होकर हमला कर दिया,मारपीट की घटना वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया था ।पुलिस थाना सिरगिट्टी में रिपोर्ट दर्ज कराया है और मारपीट का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिया,वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है और जान से मारने की धमकी,मारपीट का आरोप लगाया है ।पुलिस मामले की जांच कर रही है ।








