बिलासपुर /सरकंडा क्षेत्र में तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक नाबालिग ने कार चलाते हुए सड़क किनारे खड़ी एक दूसरे कार को ज़ोरदार टक्कर मारकर दिया गाड़ी पलट गई ,एक युवक घायल हो गया ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।
सरकंडा थाना क्षेत्र रामाग्रीन कॉलोनी के मुख्य मार्ग में कल रात नैला जाने के लिए ईको कार को सड़क किनारे खड़े कर कुछ युवक बात कर रहे थे ।
इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार क्रमांक CG 10AX7754 अनियंत्रित गति से तेजी आई तो सड़क में खड़े लोगों में अफ़रा-तफरी मच गई ।
कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि सड़क किनारे खड़े एक ईकों कार क्रमांक CG 10 BR 3458 को इतनी ज़ोरदार टक्कर मार दी ।इसके बाद कार क्रमांक CG 10AX7754सड़क में पर पलट गया आरोपी कार छोड़कर भाग गए,एक युवक घायल होने की सूचना है ।
वहाँ पर खड़े कार के मालिक जिसकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है उसने बताया है कि
कार को नाबालिग युवक चला रहे थे जो शराब के नशे में थे । गाड़ी मालिक को 30-40 हज़ार रुपये का नुक़सान हुआ है,नशे में होने के कारण नाबालिग चालकों ने कार पर नियंत्रण खो कर जिससे कार सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को चपेट में लिया है ।
सरकंडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।पुलिस मामलें की जांच कर रही है ।








