कोनी थाना क्षेत्र ग्राम लच्छनपुर में जुआ खेलते 9 जुआरी को पुलिस ने पकड़ा 9 मोबाइल सहित 64 हज़ार रुपए जप्त

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426

बिलासपुर/दीपावली के त्योहार आते ही जुआड़ी सक्रिय हो गए हैं पुलिस जुआरियों को पकड़ने के लिए लगा तार सक्रिय हो गई इसी कड़ी में कोनी थाना क्षेत्र में करीब 9 जुआरी को गिरफ्तार कर 52 ताशपत्ती ,9 मोबाइल फोन कुल 64हज़ार रुपए करीब पुलिस ने जप्त कर  आरोपीयों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।
कोनी थाना क्षेत्र में रात में पेट्रोलिंग के दौरान जुआ ग्राम लच्छनपुर की ओर रवाना हुए तो  पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम लच्छनपुर के जंगल में खुले स्थान हार -जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है ।
पुलिस ने मुखबीर के बताये स्थान ग्राम लच्छनपुर जंगल में सुबह 4-4.30 बजे पहुंच कर घेराबंदी कर रेड किया गया तो पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे कुछ जुआरी भाग गए और जुआ खेलते हुए 9 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है (1)शुभम केवंट पिता बंठा उम्र- 29 वर्ष गोंदिया रतनपुर ,
( 2)दीपक शिकारी पिता सुरेश शिकारी उम्र 22 वर्ष निवासी जंजीराडीह रतनपुर ,
( 3)जगन्नाथ साहू पिता संतोष साहू उम्र 24 वर्ष निवासी गोंदिया रतनपुर ,
(4)परमेश्वर ध्रुव पिता बलवंत ध्रुव उम्र 30 वर्ष निवासी अमतरा कोनी ,
(5)गणेश दास मानिकपुरी पिता अर्जुन दास उम्र 40 वर्ष निवासी लच्छनपुर कोनी ,(6)अमित कुमार साहू पिता लक्ष्मी प्रसाद साहू उम्र 26 वर्ष निवासी लच्छनपुर कोनी , (7)चन्द्र प्रकाश पाटले पिता शिवचरण पाटले उम्र 30 वर्ष निवासी अमतरा कोनी , (8)अनिल कुमार बंजारे पिता सुन्दर लाल उम्र 38 वर्ष निवासी अमतरा कोनी ,
(9)कृष्ण कुमार सारथी पिता उष कुमार उम्र 32 वर्ष निवासी लच्छनपुर कोनी को गिरफ्तार कुल मोबाईल फोन किमत 50हज़ार रूपये कुल 63900 रूपये ताश के 52 पत्ते फड को जप्त कर जुआ एक्ट 3(2) के तहत कार्यवाही की है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले