बिलासपुर/शराब पीने के दौरान आपस में विवाद हो गया ।इसके बाद आरोपियों
ने मिलकर एक व्यक्ति को डंडे से मिलकर जमकर पिटाई की ।आरोपियों की पिटाई से गंभीर रूप घायल हुए व्यक्ति को डायल 112 से पुलिस ने ईलाज के सिम्स में भर्ती कराया है ।जहाँ पीड़ित का इलाज चल रहा है ।पुलिस ने आरोपीयों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है ।
कोनी थाना क्षेत्र के छोटी कोनी निवासी संस्कार साहू पिता शिवराम साहू उम्र वर्ष
ठेकेदारी का काम करता है ।घटना के सबंध में पुलिस थाना में रिपोर्ट में बताया कि 31 अक्टूबर के रात करीब 10.30 बजे देव नगर कोनी निवासी चंदू भार्गव के साथ पिता शिव राम साहू को अपने साथ शराब पीने को लेकर गया था ।रात करीब 1.00 बजे रात को विशु ठाकुर घर आकर बताया कि तुम्हारे पिताजी को कुछ लोग श्मशान घाट के पास छोटी कोनी में मारपीट किया गया है ।जिसे लेकर डायल 112 में ईलाज के लिए सिम्स लेकर गया ।वहां पर पूछताछ पीड़ित ने बताया कि चंदू भार्गव के साथ ,भागवत गढेवाल, दद्दू और रवि उर्फ चांडूल सभी श्मशान घाट के पास शराब पी रहे थे।
शराब पीने के बाद रवि उर्फ चांडूल चला गया कुछ देर के बाद वहां फिर रवि उर्फ चांडूल यादव अपने साथ राजा यादव, उमेश ठाकुर अन्य लोगो के साथ पहुंचा और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हाथ में रखे डण्डा से मारने लगे।पीड़ित को मारते देखकर चंदू भार्गव वहां से भाग गया और आरोपियों ने भागवत गढेवाल से भी मारपीट किया ।आरोपियों के मारपीट करने से प्रार्थी के पिता के बांये हाथ के भूजा, पीठ, सिर में चोंट लगने से गंभीर रूप घायल हो गया है। पुलिस ने ईलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया है ।
घटना की रिपोर्ट कोनी थाना में रविवार 1 नवम्बर को पीड़ित के पुत्र संस्कार साहू ने दर्ज कराया है ।पुलिस ने अपराध क्रमांक 601/26 दर्ज कर आरोपी राजा यादव, उमेश ठाकुर, रवि उर्फ चांडूल यादव एवं उनके अन्य साथी के ख़िलाफ़ धारा
115(2),296,3(5) 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।
***तांत्रिक क्रिया की आशंका के चलते जमकर मारपीट-पुलिस के थाना के एफआईआर में दर्ज शिकायत में ऐसा कोई कारण पीड़ित ने दर्ज नहीं कराया है ,वहीं इस मामलें सीएसपी परमेश्वर तिलकवार से संबंधित मामलें की जानकारी लेने पर शराब पीने के दौरान विवाद पुरानी रंजिश के चलते मारपीट का होना बताया जा रहा है ।









