
9827179426-9203679426
बिलासपुर /रेलवे सुरक्षा बल के जवान एक महीने के ड्यूटी के करने प.बंगाल गया हुआ था । ड्यूटी से वापस लौटने पर देखा की घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और अंदर अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात और नगदी रकम गायब था ।अज्ञात चोर द्वारा कर सोने चाँदी के जेवरात को चोरी कर ले गया है । घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना सिविल लाइन m के दर्ज कराया है । पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला स्थितशुभम विहार कॉलोनी के मैत्री विहार कॉलोनी में कृष्ण कुमार साहू पिता शंकर लाल साहू उम्र 35 वर्ष अनुपमा सरकार के घर में किराये से निवास करता है ।और रेलवे में सुरक्षा बल उसलापुर में तैनात है ,मूलत :ग्राम करवा टेंगनमड़ा बेलगहना कोटा निवासी है ।गत 14 अक्टूबर को खड्गपुर,प.बंगाल गया हुआ था ,जहाँ से आज सुबह मंगलवार को वापस लौट कर आया तो देखा की दरवाजे आलमारी का सामान बिखरा हुआ था ।जिसमें आलमारी में रखे हुए सोने का कान का रिंग -5.96 ग्राम,पायल 44 ग्राम ,सोने की रिंग 5.310 ग्राम ,चांदी का ऑर्नामेण्ट 47.30 ग्राम पायल चांदी 169.50 ग्राम व
एक बैग में रखा हुआ 7 हजार रुपए नक़द
कुल कीमत 97966 रुपये को चोरी कर ले गए ।पुलिस ने कृष्ण कुमार साहू के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 1503/26अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305, 331(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।
–








