सीपत के ग्राम जांजी में एक घर में चोर देर रात चोरी करने घुसा गया घर मालिक ने शोर मचाया तो चोर ने राड मारकर कर घायल किया

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426

बिलासपुर/ सीपत क्षेत्र के ग्राम जांजी एक परिवार घर में सो रहा था अचानक देर रात दरवाजे का सिटकनी खुलने का आवाज आने पर घर के सदस्य कमरे के बाहर एक व्यक्ति को देखा तो दरवाजा के ताला को तोड़ रहा था । पीड़ित ने चोर चोर आवाज लगाई तो आरोपी चोर ने राड से पीड़ित के सिर पर राड से हमला कर दिया। चोर ने हमला कर मौके से फरार हो गया । घटना की रिपोर्ट सीपत थाना में पीड़ित ने दर्ज कराया है । पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।

सीपत थाना क्षेत्र के प्रदीप सारथी पिता स्व रामचरण सारथी उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम जांजी, भाठापारा के घर में सीपत में शनिवार 31 अक्टूबर को रात करीब 9.30 बजे खाना खाकर घर गेट में ताला लगाकर कमरे में परिवार के साथ सोया था ।
देर रात करीब 2.00 बजे लोहे के गेट में लगे ताला के टूटने ,सिटकिनी के खुलने का आवाज आया तो जाग गया फिर अपने कमरे से बाहर निकल कर देखा तो एक अज्ञात व्यक्ति ताला तोड़ कर चोरी करने की नियत से घर के अंदर घुस गया था ।उसको देख कर चोर -चोर चिल्लाने पर अज्ञात व्यक्ति गली तरफ भागने लगा तो पकड़ने के लिये दौड़ाया तो वह अज्ञात व्यक्ति हाथ में रखे लोहे के जेक राड से मार कर भाग गया ।
आरोपी ने भागते समय लोहे के राड को वही पर फेंक कर फ़रार हो गया । आरोपी के हमलें से पीड़ित के सिर ,कंधे में चोट लगा है ।
वहीं आवाज सुनकर पीड़ित की पत्नी मंजू लता सिदार आई तो घटना के बारे में बताया फिर अपने पड़ोसी कार्तिक सिंह ठाकुर को और बहनोई भरत लाल सागर को फोन से घटना के बारे में जानकारी दिया ।डायल 112 को फोन करने पर ईलाज सिम्स में भर्ती कराया था ठीक होने के बाद घटना की रिपोर्ट मंगलवार को पुलिस थाना सीपत में दर्ज कराया है । पुलिस ने प्रदीप  सारथी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 594/26 अज्ञात आरोपी के खिलाफ 115(2),331(4)के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले