एसईसीएल के महिला कर्मचारी से घर के सामने से स्कूटी सवार लूटरें ने पता पूछने के बहाने महिला से मारपीट कर 2 तोला सोने का चैन छीनकर फरार हो गया

 

बिलासपुर/क्राइम के गढ़ सरकंडा थाना क्षेत्र में गली मोहल्लों में लोग सुरक्षित नहीं हैं और पुलिस के आंख के सामने घर के टहल रही एक महिला के गले से 2 तोला सोने के चैन को कीमत करीब दो लाख रुपये के गहने कों आरोपी मारपीट कर लूटकर ले गए । लोग अपने घर के पास भी सुरक्षित नहीं हैं । वहीं घटना की एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसमें एक आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद स्कूटी से भागते नजर आ रहा है ।
घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना सरकंडा में दर्ज कराया गया है ।त्यौहारों के चोर,

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426

लूटरें,उठाईगिर सक्रिय हो गए हैं,पुलिस को मुस्तैद रहने की आवश्यकता है ।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा थाना क्षेत्र के एसईसीएल में कार्यरत महिला कर्मचारी
सुमन सिंह सोमवार की रात घर के बाहर खाना खाने के बाद संपदा शाखा के पास टहल रही थी।
इसी दौरान स्कूटी सवार एक युवक महिला के नजदीक आकर बसंत का पता पूछने लगा और इससे पहले महिला कुछ समझ पाती गले में पहने 2 तोला सोने की चैन को झपटा मारकर खींचने का प्रयास किया तो महिला ने बचाव में विरोध किया तो महिला के साथ मारपीट कर चैन छीनकर फरार हो गया । घटना की सूचना सरकंडा पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक किया तो उसमें स्कूटी में भागते हुए आरोपी दिखाई दे रहा है ।
वहीं घटना से महिला डरी सहमी हुई है ।पुलिस को त्योहार सीजन में मुस्तैद रहीं की आवश्यकता है।
पुलिस मामलें की जांच कर रही है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले