बिलासपुर /कार खरीदने की जिद पूरी नहीं हुई तो एक नाबालिग ने खुद के अपहरण की झूठी कहानी रच डाली। पिता को मोबाइल पर मैसेज भेजकर अपहरण होने की जानकारी दी और रिहाई के लिए 5 लाख रुपए की फिरौती मांग फोन कर मांगा।
मैसेज मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एएसपी मधुलिका सिंह और एसीसीयू की टीम ने मोर्चा संभाला और करीब 4 घंटे की तलाश के बाद नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया।मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। यहां एक नाबालिग कार खरीदने की जिद कर रहा था, लेकिन परिवार उसकी मांग पूरी करने को तैयार नहीं थे इसी बात से नाराज होकर उसने खुद के अपहरण की साजिश रचा ।
नाबालिग ने मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे पिता के मोबाइल पर मैसेज भेजा और 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी मैसेज मिलते ही पिता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी मधुलिका सिंह और एसीसीयू की टीम तलाश में जुट गई। करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम 4 .00बजे नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया।इस मामलें में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह ने तत्काल अपहरण की सूचना पर एसीसीयू के टीम के साथ नाबालिग की तलाश शुरू की और नाबालिग को ढूँढ निकाला और इस फ़र्ज़ी अपहरण के साज़िश का खुलासा किया कि 5 लाख रुपये के लिए स्वयं का अपहरण का नाबालिग ने साजिश रची ताकि कार ख़रीद सके ।








