पुलिस सिर्फ मुख्य मार्गो में पेट्रोलिंग करती है,गली मोहल्लों में अब नहीं सुनाई देती है,पुलिसिया सायरन,असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़े

बिलासपुर :शरद यादव-अरपा प्रवाह न्यूज़
क़ानून व्यवस्था बनायें रखनें पुलिस ने बीट प्रणाली बनाया है, जिसमें तीन शिफ्ट में पुलिस की ड्यूटी लगाई जाती है ।
पुलिस ने इसके माध्यम से अपराध रोकने में कामयाबी पाई है,पुलिस ने इस मामले में एक बड़िया काम किया है।
अगर पुलिस इस बीट प्रणाली में और भी ज़्यादा  परिणाम चाहती है तो इसके लिए गली-मोहल्लों में भी टाइम टू टाइम पेट्रोलिंग करे, ताकि मुख्य मार्ग में असामाजिक तत्वों तो अब कम दिखाई देते है, लेकिन गली -मोहल्लों में देर रात तक घूमने वाले आवारा किस्म के लोगों पर पुलिस का शिकंजा कस नहीं पा रहा है ।
ऐसे में इस प्रणाली की शत प्रतिशत सफलता नहीं मिल रही है,पूर्व में पुलिस शाम होने के बाद सायरन बजाती हुई मुख्य मार्गों से गुज़रती थी तो असामाजिक तत्व ग़ायब हो जाते थे और इसके अलावा पुलिस की गाड़ी शाम-रात तक सायरन बजाते प्रतिदिन एक ना एक बार
गली -मोहल्लों से निकलता था जिससे पुलिस का डर आवारा,और असामाजिक तत्वों को लगा रहता था ।
पुलिस की ये प्रमुख कमी अब भी दिखाई देती है,अगर हर थाने की गाड़ी सायरन के साथ इन गली मोहल्लों में गुजरें तो अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सकता है ।
सरकंडा थाना क्षेत्र के इन संवेदनशील इलाकों में डबरीपारा,इमली भांटा अटल आवास,अशोक नगर,चाटीडीह,पुराना सरकंडा माता चौरा ,लोधीपारा में एक बार रात में पेट्रोलिंग होना चाहिए ।
सिविल लाइन थाना के मिनी बस्ती,जरहाभाँटा, पुराने पुल तक,दोनों ओर रिवर व्यू रोड आदि क्षेत्रों ।
कोनी थाना के देवनगर बस्ती एरिया, छोटी कोनी,बिलासा ताल,अरपा नदी किनारे का एरिया ।
तोरवा थाना के देवरी खुर्द एनिकेट के तरफ़,क़ासिम पारा,छटघाट रोड ,रेलवे स्टेशन स्टेशन एरिया,हेमू नगर ओवर ब्रिज का नीचे वाला रोड ।
तारबहार थाना के अंतर्गत
डिपु पारा,सीएमडी कॉलेज रोड,तारबाहर रोड एफसीआई गोदाम,
सकरी थाना के सकरी बस्ती ,अटल आवास ,सकरी ओवर ब्रिज चौक,नगर निगम के जोन ऑफिस के पीछे का क्षेत्र ।
नशा करके देर रात तक आवारा किस्म के लोगों का जमावड़ा,और आपराधिक घटनाएँ इन क्षेत्रों में ज़्यादा होती है ।
ड्रोन कैमरा से निगरानी पुलिस की अच्छी पहल :मुख्य मार्ग तक पुलिस पहुँचती लेकिन पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरे से सकरी से सकरी गली तक  मॉनेटरिंग कर   आपराधिक गतिविधियों पर नजर रख  सकती हैं ।

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले