लखमा ने बस्तर संभाग में कम धान खरीदी का मुद्दा उठाया,किसानों को 206करोड़ों रुपये का नुकसान,32200 किसानों ने धान नहीं बेच पाए

कवासी लखमा विधायक,कोंटा

बिलासपुर/रायपुर-अरपा प्रवाह न्यूज़ :शरद यादव

विधान सभा में बस्तर संभाग के 5 जिलों में कम धान की खरीदी पर सवाल उठाया,आदिवासी मुख्यमंत्री है,घोषणा पत्र में सरकार ने हर किसानों का एक-एक दाना धान खरीदी करने की बात कही थी,पंजीयन होने के बाद भी 32हज़ार 200किसानों नें अपना धान नहीं बेच पाए,जिससे उन किसानों को मिलने वाले 206करोड़ रुपए की राशि नहीं मिल पाया,उसकी भरपाई कोन करेगा,700 चिल्हर किसानों के टोकन काटने के बाद भी धान बेच नहीं पाए ।

किसानों ने बैंक से केसीसी के माध्यम से लोन लिया है ,कोई बेटी की शादी करना चाहता है,किसी का घर बनना था,मजबूरी में ये किसानों कों पड़ोसी राज्यों आंध्रप्रदेश,उड़ीसा में धान ओने-पौने रेट में बेचना पड़ रहा है,कई बार किसानों ने धान ख़रीदी की मुद्दे पर चक्काजाम,हड़ताल किया लेकिन उसके बाद भी कोई लाभ नहीं हुआ ।

कवासी लखमा कोंटा विधायक ने धान खरीदी जिला दंतेवाड़ा,नारायणपुर,बस्तर,कोंडागांव,
सुकमा का विवरण मांगा तो खाद्य मंत्री दयाल दास ने बताया कि पंजीकृत किसानों का विवरण इस प्रकार है:
बस्तर से 50 हजार 273 किसानों का पंजीयन ,40667 ने धान बेचा,
दंतेवाड़ा से13930 ,धान बेचा 7हज़ार 518 किसानों ने ,कोंडागाँव से 55हज़ार किसानों का पंजीयन,धान बेचा47हज़ार 471किसानों ने,नारायणपुर पंजीयन 11हज़ार 972 का ,धान बेचा 7 हजार 715 ने ,सुकमा में 18 हज़ार 833ने पंजीयन कराया ,धान बेचा 14हज़ार 549किसानों ने कुल 32 हजार 200किसानों ने धान नहीं बेच पाए जबकि इनका पंजीयन हुआ था ।

खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले