अरपापार सरकंडा में साढ़े तीन घंटे ब्रेक डाउन,बिजली बंद होने से लोगों के घरों तक पानी सप्लाई नहीं हो पाई

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़

बिजली विभाग का आँख मिचौली शुरू हो गया,गर्मी का असर पिछले 4-5 दिनों से दिखाई देने लगा सुबह 9 बजे के बाद सूरज की रोशनी चुभने लगी है ।

बिजली विभाग ने अपना खेल शुरू कर दिया है,पिछले कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने के बाद बिजली सप्लाई कभी 10मिनट के लिए तो कभी आधा घंटा के लिए बंद होता था ।

आज अरपापार सरकंडा में नूतन चौक फीडर को ब्रेक डाउन किया गया, जिससे पूरे सरकंडा में बिजली आपूर्ति 3घंटे से बाधित रही है,साल भर मेंटेनेंस पर अलर्ट रहने वाला बिजली विभाग की सच्चाई पिछले 4-5 दिनों से गर्मी बढ़ने से पता चल गया ।

अभी तो ठीक से गर्मी शुरू नहीं हुआ है,आगे जा के क्या हाल होगा,इसका तो भगवान ही मालिक है।

इन जगहों में बिजली सप्लाई बंद रही,पुराना सरकंडा दाइहाँनपारा,माता चौरा,मेघदूत नगर,लंबोदर नगर,नूतन चौक ,बँधवापारा,चाटीडीह आदि स्थानों पर दोपहर 3बजे से शाम 6.15 बजे तक लाइट बंद रही ।

फ़ोन पर अधिकारियों से संपर्क कर लोग जानकारी लेते रहे,पुर साढ़े तीन बिजली व्यवस्था ठप रही,बिजली सप्लाई बंद रहने से नूतन कॉलोनी पानी टंकी भर नहीं पाया जिसके कारण पानी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा ।

संपादक:शरद यादव

9203679426-9827179426

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले