रायगढ़ तमनार अवैध अफीम खेती मामले में एक और फरार आरोपी गिरफ्तार ,तीसरे आरोपी की तलाश जारी

बिलासपुर/रायगढ़

रायगढ़ के तमनार थाना के आमाघाट अवैध अफीम खेती मामले में पुलिस ने झारखंड से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,अभी तक इस मामले में दो आरोपी गिरफ़्तार हो चुके है,एक और आरोपी की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है ।

रायगढ़ के तमनार थाना क्षेत्र के अमाघाट गांव में अवैध अफीम खेती करने का मामला सामने आया है जिसमें एक आरोपी झारखंड निवासी मार्शल सांगा को पुलिस ने मामले के ख़ुलासे के बाद गिरफ्तार कर लिया था,दो आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही थी,पुलिस को एक और सफलता मिली एसपी शशिमोहन के निर्देशानुसार पुलीस आरोपी की तलाश कर रही थी,पुलिस ने झारखंड निवासी दूसरे आरोपी इमैनुएल भेंगरा को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने मौके से दो दिन पूर्व 60 हज़ार अफीम पौधे और 3 किलों तैयार अफीम भी जब्त किया था जिसकी कीमत 2करोड़ से ज़्यादा बताई जा रही है ।

अभी एक आरोपी फरार है पुलिस उसकी तलाश कर रही है ।

संपादक शरद यादव

9827179426

9203679426

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले