बिलासपुर/ अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
भाजयूमों के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरी गुप्ता की नए सर्किट हाउस में प्रवेश करने से रोकने पर हंगामा,युवा नेत्री ने गेट में पुलिसवालों को जमकर लताड़ा,पुलिस और इस युवा नेत्री के विवाद की शहर में जमकर चर्चा हो रही है ।सोशल मीडिया पर पुलिस से नोंक झोंक का वीडियो वायरल हो रहा है ।
घटना कल रात की है,मुख्यमंत्री विष्णु देव साँय का कल शाम से शहर में विभिन्न स्थानों पर लोकार्पण और भूमिपूजन के कार्यक्रम में और स्व.लखीराम अग्रवाल स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में शामिल होने आए थे ।
रात को मुख्यमंत्री का क़ाफ़िला सर्किट हाउस पहुँचा,सीएम सुरक्षा के मध्यनज़र पुलिस ने क़ाफ़िला आने के बाद सर्किट हाऊस का गेट बंद कर दिए ।
कुछ देर बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष गौरी गुप्ता पहुँची जैसे ही वो सर्किट हाऊस में गेट के पास पहुंची तो पुलिस ने सुरक्षागत कारणों से रोक दिया ,इस पर युवा नेत्री ने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों से बहस होने लगी तो “तुम लोगों को प्रोटोकॉल पता नहीं,,,ऐसे तो एसपी भी नहीं रोकते हैं,एसपी से बात कराना,तुम लोग अति करते हो ,वो हमारे सीएम हैं।”
इसके बाद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पूरे शहर में चर्चा होने लगी ।








