अमीगोज बार संचालक की तीन युवकों ने बार बंद होने के बाद,शराब नहीं देने पर पिटाई कर दी

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव

तारबहार में स्थित अमीगोज बार संचालक की बार बंद होने की बाद, शराब मांगने पर,संचालक द्वारा शराब उपलब्ध नहीं होने की बात पर टिकरपारा के तीन युवकों ने बार संचालक की जमकर पिटाई कर दी । वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।

घटना ३१ मार्च देर रात की है,भारती नगर निवासी मो तौसीफ तारबाहर में “ऐमिगोस  बार का संचालन करता है,कल देर रात टिकरपारा निवासी नाजिम खान ने फोन पर शराब की माँग की,जिस बार संचालक ने बार बंद होने की बात कही,जिस पर आरोपी नाजिम ख़ान भड़क गया और गाली-गलोच करते हुए पैसों की मांग की और शराब अन्य जगह से ख़रीदने की बात कही,बार संचालक द्वारा पैसे देने से मना करने पर अपने पास रखे लकड़ी से मो.तौसीफ़ पर हमला कर दिया एवम् उसके साथ आए सैयन बुख़ारी,सलमान ख़ान ने हाथ-मुक्के से पिटाई करने लगे ,बार संचालक की पिटाई होने की सूचना एक युवक ने तारबहार पुलिस को दिया। पुलिस के पहुँचने पर

पुलिस गाड़ी आते देख ,आरोपीयों ने अपनी कार को मौके पर छोड़कर भाग गए ।पुलिस ने घटना की रिपोर्ट पर आरोपी नाजिम ख़ान,सैयन बुख़ारी,सलमान ख़ान के ख़िलाफ़ बीएनएस की धारा 115(2)119(1)351 296 3(5)के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले