बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़ -शरद यादव
अवैध संबध की वजह से पेंडरवा में खूनी संघर्ष में बदल गया ।वहीं एक बुज़ुर्ग महिला की मौत हो गई ।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना कंट्रोल में है और सात घायलों को सिम्स में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है ।घटना के बाद तीनों आरोपियों ने थाने में आकर सरेंडर कर दिया है ,पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ।
आरोपी सुरेश श्रीवास ,सुमित श्रीवास ,नैतिक श्रीवास एक राय होकर हथियारों से लेश होकर शेख सलीम उर्फ चांदी ख़ान को मारने के नियत से हमला करने गए थे । आरोपी सुरेश श्रीवास की पत्नी का गांव के शेख सलीम से अवैध संबंध था ।जिसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था ।
इसके बाद आरोपी अपने पत्नी के प्रेमी से रंजिश रखने लगा बीच-बीच में दोनों परिवार के बीच विवाद होता था ।
आरोपी आज शेख सलीम उर्फ चाँदी ख़ान के ऊपर हमला करने उसके घर गए थे ,लेकिन वो मिला नहीं जिस पर उसकी माँ मुराद बेगम पर तलवार से हमला कर दिये ।जिससे पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई ।
वहीं आरोपियों ने रेहाना बेगम,शहनाज बेगम,शेख सुमन,परी परवीन,अलीशा परवीन,सना परवीन,सहिस्ता परवीन के उपर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिए 7 घायलों को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है ।घटना के आरोपियों ने रतनपुर थाने में सरेंडर कर दिया है,पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ।
घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई थी ।
मौके पर एसएसपी रजनेश सिंह ने दौरा किया है, पुलिस अधीक्षक ने बताया है स्थिति नियंत्रण में हैं ।वहीं गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है ।








