छात्रा से पुराने बस स्टैंड जैसे भीड़ भाड़ इलाके में दो एक्टिवा सवार युवकों ने मोबाइल लूटकर फरार हो गए

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव

चार्टेड अकाउंटेंट की पढ़ाई कर रही एक छात्रा से दो एक्टिवा सवार युवकों ने बीच शहर भीड़ -भाड़ इलाके में झपटा मारकर मोबाइल लूट कर फरार हो गए,युवती कुछ दूर तक पीछा करती रही, लेकिन कुछ देर बाद नजारों से ओझल हो गए ।घटना की रिपोर्ट छात्रा ने पुलिस में दर्ज कराई है ।इस प्रकार बस स्टैंड जैसे भीड़-भाड़ जगह में इस प्रकार की घटना हो जाना कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े करता है,लगता है अपराधियों को पुलिस का डर नहीं है,इसलिए उनकी हिम्मत तो देखिए,पूरे शहर में कैमरा लगा हुआ है,उसके बाद इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे है और सरेआम लूट कर रहे है।

सिंधी कॉलोनी थाना सिविल लाइन निवासी पलक बजाज पिता राजा बजाज 20 वर्ष चार्टेड एकाउंट की पढ़ाई कर रही है,कल  शाम गांधी चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक से काम करके ,वापस घर जाने के लिए अपनी स्कूटी में सवार होकर घर आरही थी,शिव टाकीज से होते हुए पुराने बस स्टैंड की जा रही थी,रात करीब 8.38 बजे बस स्टैंड होटल रोल सोल के पास पीछे से सफेद रंग की एक्टिवा में सवार होकर दो युवक आए,पीछे बैठे युवक ने डिक्की के पास रखें ओप्पो कंपनी के मोबाइल कीमत 15 हज़ार रुपये को लूट कर भाग गए,कुछ दूर तक छात्रा ने सफेद रंग एक्टिवा सवार युवकों की पीछा किया लेकिन आरोपी दोनों युवक नजरों से ओझल हो गए ।

पुरानी बस स्टैंड जैसी भीड़-भाड़ इलाके में हुई घटना से कई सवाल खड़े होते है,शहर के अंदर इस प्रकार की घटना हो जाना अपने आप में कई सवाल खड़े करता है ।छात्रा ने घटना की रिपोर्ट तारबाहर थाना में दर्ज कराई गई है ,पुलिस ने अज्ञात आरोपीयों के ख़िलाफ़ धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर,घटना की जांच कर रही है ।

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले