वेदांता समूह दुर्घटना में मृतकों के परिजनों 35 लाख रुपये घायलों को 15 लाख रुपये मुआवजा देगा

बिलासपुर/सक्ती /अरपा प्रवाह न्यूज़:शरद यादव

सक्ती के डभरा वेदांता पावर प्लांट में कल दोपहर बायलर ट्यूब फटने से हादसा हो गया था ,9 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 50 से ज़्यादा घायल होने की ख़बरें आई थी ।वहीं वेंदांता प्रबंधन की ओर से जो जानकारी आई है जिसमें मृतकों की संख्या बढ़कर कर 12 हो गई है 34 हादसें में गंभीर रूप से झुलस गए हैं ,जिनका अलग-अलग अस्पताल में इलाज जारी है, दुर्घटना के बादधरना प्रदर्शन बैठे विधायक चंद्रपुर रामकुमार यादव को दी है,हादसे में मारे गए लोगों को मुआवजा,नौकरी,पेंशन,घायलों के समुचित इलाज के लिए प्रबंधन ने विधायक की पहल पर बात मान ली है,इसके अलावा घायलों के सभी प्रकार की इलाज के लिए सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है,प्रबंधन हादसे की जाँच के लिए  जाँच टीम गठित की है,जो घटना के कारणों की जाँच करेगी ।

कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव ने वेदांता पावर प्लांट के सामने पीड़ित परिवारों के साथ धरना प्रदर्शन पर बैठ गए थे,उनका कहना था की मृतिकों के परिजनों और हादसे में घायल हुए लोगों को मुआवजा,मृतकों के परिवार के सदस्यों को स्थाई नौकरी दी जाए और घायलों के अच्छे इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाए । प्रबन्ध ने सभी मांगे मान ली है ।

वेदांता प्रबंधन और कांग्रेस विधायक चंद्रपुर रामकुमार यादव से धरना स्थल पर बात की है,प्रबंधन ने बताया है कि दुर्घटना में 12लोगों की मौत हो गई है,34 गंभीर रूप घायलों को उपचार के लिए रायगढ़,बिलासपुर,रायपुर में भर्ती कराया गया है,जहाँ उनका इलाज चल रहा है,अगर जरूरतें पड़ी तो घायलों को एयर-एंबुलेंस कार बढ़िया इलाज के लिये दूसरे शहर में शिफ्ट किया जाएगा ।

प्रबंधन और विधायक के परिजनों से बातचीत हुई तो पहले प्रबंधन मृतकों 20 -20 लाख देने और घायलों को 10-10 लाख रुपए देने की बात की,फिर परिजनों ने मुवाआजा राशि बढ़ाने की मांग की विधायक की बात पर प्रबंधन ने मुआवजा राशि 35-35 लाख रुपए,मृतक के परिवार एक सदस्य को स्थाई नौकरी,परिवार लोगों को आर्थिक सहायता जीवन पर्यन्त मासिक 12हज़ार रुपये पेंशन दिया जाएगा,घायलों को 15-15 लाख रुपये दिया जाएगा । बीमा और अन्य राशि का अलग से भुगतान किया जाएगा ।

इसके अलावा वेदांता प्रबंधन दुर्घटना के लिए एक अलग जाँच कमेटी गठित करेगी ।विधायक रामकुमार यादव ने प्रबंधन सें कहा कोई भी बात परिजनों से छिपाई नहीं जाए,मृतकों और घायलों के संबंध में स्पष्ट जानकारी दी जाए ।

**राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार ने मृतकों के परिजनों 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50-50हज़ार रुपए मुआवजा राशि देने की घोषणा की है,

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले