बिल्हा बलौदा बाज़ार मार्ग पर देर रात वाहनों पर ईट,पत्थर से हमला,ट्रक,मेटाडोर,स्कॉर्पियो चालक घायल

संपादक:शरद यादव
9203679426 9827179426

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़
बिल्हा थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग में देर रात गुजरने वाले वाहनों पर अज्ञात आरोपियों द्वारा ट्रक ,मेटाडोर,स्कॉर्पियो में पथराव किया जा रहें है ।जिससे वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो कर घायल हो रहे है ।
अज्ञात लोगों द्वारा ईट पत्थर से हमला किया जा रहा है ।घटना की की रिपोर्ट वाहन चालकों ने बिल्हा थाने में दर्ज कराई है ।
पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनवर अली पिता मोहम्मद जुम्मन निवासी रवान बलौदा बाज़ार निवासी 40 वर्ष अपने भाई के ट्रक का देखरेख करते है।ट्रक क्रमांक CG07CB 0655 बलौदा बाज़ार से सीमेंट लोड कर चकरभांटा बिलासपुर आ रहा था ग्राम पंचायत झाल मुख्यमार्ग पर जैसे ही ट्रक पहुंचा तो अज्ञात लोगों द्वारा वाहनों ईट,पत्थर मारकर हमला कर दिए घटना
20 अप्रैल के दरमियानी रात 1.00बजे की है ।
जिससे ट्रक का कांच टूटने से ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ गया और एक निर्माणाधीन मकान में जा घुसा जिससे ट्रक चालक सोनू सरोज घायल हो गया।इसी प्रकार ट्रक के पीछे आ रहे एक मेटाडोर ,एक स्कॉर्पियो पर भी पथराव किया गया जिससे वाहन दुर्घटना का शिकार गए और उसमें सवार लोंगो को चोट आई है ।
इस प्रकार की घटना लूटपाट की आशंका के उद्देश्य तो नहीं किए जा रहे हैं,इस मार्ग से होकर गुजरने वाले वाहनों चालकों में दहशत है ।
पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज कराई गई है,पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 110 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले