
9203679426 9827179426
बिलासपुर /अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव(स्पेशल-रिपोर्ट)
प्रदेश के जेलों में क़ैदियों की जितनी क्षमता है।
उससे कहीं ज़्यादा कैदीयों को नेजेलों में रखा
जा रहा है,प्रदेश के 23 जेलों में बंदी को रखने की क्षमता है
12994 और अभी की स्थिति में बंदी है 6325 कुल
क्षमता से 50% से अधिक,इतनी अधिक संख्या
होने से बंदियों के अधिकारों का हनन हो रहा
है,मानवाधिकार आयोग के नियम में हर कैदी
की सुविधाओं का ध्यान रखना ज़रूरी है ।
छत्तीसगढ़ में 33 जेलों में से 23जेलों में क्षमता से
अधिक कैदी हैं, यानी ये जेलें
ओवरक्राउडेड (अत्यधिक भीड़ वाली) हैं।
छत्तीसगढ़ की जेलों की स्थिति का विवरण इस प्रकार है:
कुल जेलों की संख्या: 33
ओवरक्राउडेड जेलों की संख्या: 23
कुल कैदियों की संख्या: लगभग (12994 की स्वीकृत क्षमता )
इन जेलों में क्षमता से 6 हजार से ज्यादा बंदी और कैदी रखे जा रहे हैं।
प्रदेश में जेलों की
स्थिति :फरवरी 2026 के अनुसार जेलों में क़ैदियों की
तादाद इतनी अधिक है कि जो बहुत चिंतनीय हैं :
***केंद्रीय जेल बिलासपुर:2209 जेलों में बंदी
की क्षमता -वर्तमान में है-3076 अतिरिक्त कैदी हैं-786
***रायपुर:1586 क्षमता है,कैदी है-3953 ,अतिरिक्त है-2367
***दुर्ग: जेल की क्षमता है-2002 कैदी की ,अभी कैदी है 2163 ,अतिरिक्त है-161
*** अंबिकापुर जेल में कैदी की क्षमता है:1620 ,बंद है:2041 ,अतिरिक्त कैदी है-421
***जगदलपुर जेल में कैदी की क्षमता है:1451 ,अभी कैदी बंद है-1785 अतिरिक्त कैदी है-334
***रायगढ़ जिले में कैदी की क्षमता
है :695,वर्तमान में जेल कैदी बंद है,856 अतिरिक्त बंदी है:161
***बलौदा -बाज़ार:410 कैदियों की क्षमता है,अभी कैदी है जेल में-429 ,अतिरिक्त है:19
***दंतेवाड़ा:350कैदियों की क्षमता है,618 कैदी अभी वर्तमान में बंद हैं,अतिरिक्त क़ैदी हैं -268
**महासमुंद :कैदी की क्षमता है,220,अभी कैदी है 735,अतिरिक्त है-515 अधिक है ।
**गरियाबन्द :कैदी कि है :110 ,और बंदी है 171,61 ज़्यादा ।
**कांकेर :क्षमता205 कैदी है248 ,अधिक-43 कैदी हैं ।
**सुकुमा :160कैदी की क्षमता है वर्तमान में कैदी है278 अतिरिक्त कैदी हैं 118
**बीजापुर :90 कैदी की क्षमता है,194 कैदी है,104 कैदी अधिक हैं ।
**रामानुजगंज :313 में कैदी की क्षमता है,455 कैदी वर्तमान में हैं,142 अधिक कैदी हैं ।
**सूरजपुर :280 क्षमता है वर्तमान में कैदी है 348 ,अतिरिक्त 68 है ।
**बैकुंठपुर :148 की क्षमता है,वर्तमान में कैदी है 177 ,अतिरिक्त 29 है ।
**राजनादगांव :156 क्षमता है,कैदी है वर्तमान में 398,अतिरिक्त कैदी 242 है।
**संजरी बालोद :160 क्षमता है ,वर्तमान में कैदी है 227 ,अतिरिक्त कैदी 67 है ।
**कबीरधाम :160 क्षमता है,वर्तमान में कैदी है 255 , अतिरिक्त कैदी 95 है ।
**खैरागढ़ :110 की क्षमता है 120 , अतिरिक्त कैदी 10 है ।
**जांजगीर -चांपा :280 में क्षमता है,वर्तमान में क़ैदी 416 है,अतिरिक्त क़ैदी 136 है ।
**कटघोरा :148 में क्षमता है,वर्तमान में क़ैदी 203 है,अतिरिक्त क़ैदी 55 है ।
**सारंगढ़ :50 में क्षमता है,वर्तमान में क़ैदी है173,अतिरिक्त क़ैदी 123 है ।
छत्तीसगढ़ में कुल 33 जेलें हैं, जिनमें 5 केंद्रीय जेल, 20 जिला जेल और 8 उप जेल शामिल हैं। इन 33 जेलों में से 24 जेलों में क्षमता से अधिक कैदी बंद हैं। 5 मुख्य केंद्रीय जेल रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और अंबिकापुर में स्थित हैं।
छत्तीसगढ़ में जेलों की स्थिति:
कुल जेलों की संख्या: 33।
प्रकार: 5 केंद्रीय जेल, 20 जिला जेल, 8 उप जेल।
क्षमता: 14,143 (अनुमानित), लेकिन 20,451 से अधिक कैदी बंद हैं।
**क्या कहता है मानवाधिकार आयोग:राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) भारत की जेलों में अत्यधिक भीड़भाड़ (Overcrowding) को मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन और अमानवीय स्थिति मानता है। आयोग ने बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि जेलों में क्षमता से अधिक कैदी रखना कैदियों के जीवन और गरिमा के अधिकार (अनुच्छेद 21) के खिलाफ है।
प्रदेश में बंदियों की हालत गर्मी में खराब हो जाता है,मानसिक तनाव बढ़ता है,आपस में हिंसा होती है ।








