बिलासपुर /अरपा प्रवाह न्यूज़ -शरद यादव
पुरानी प्रेमिका की बात नहीं करने से नाराज प्रेमी ने जमकर गाली -गलौच
कर बीच सड़क में मारपीट किया।
प्रेमिका ने घटना की
रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है ।
पुलिस ने मामला
दर्ज कर कर लिया है ।
सरकंडा पुलिस से मिली जानकारी के
अनुसार आदर्शशिका यादव पिता सुरेंद्र यादव
डीएलएस कॉलेज के पास रहती है ।
4वर्षों पहले से उसकी राजकिशोर मंडल से मुलाकात हुई
थी रिलेशन बन गया फिर अक्सर मिलते थे।प्रेमिका को पता चला की
पिछले वर्ष मार्च 2025 राजकिशोर मंडल की शादी हो गई।
उसके बाद आदर्शिका ने ब्रेक अप लेने का मन बना लिया।
25 अप्रैल की रात 8.30बजे राजकिशोर मंडल ने अशोक नगर चौक
में बुलाया और बात नहीं करने और ब्रेकअप की बात से नाराज
होकर गाली गलौज करते
हुए जमकर मारपीट किया जिससे पीड़ित के मुँह में चोट आई है ।
घटना की रिपोर्ट पीड़ित युवती ने थाने में दर्ज कराई है,
पुलिस ने आरोपी राजकिशोर मंडल के खिलाफ पीड़ित
युवती की रिपोर्ट पर बीएनएस
के धारा 115(2),296,351(3) के
तहत राजकिशोर मंडल के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है ।








