गौ-मांस की तस्करी माँ बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

संपादक:शरद यादव
9203679426 9827179426

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव

गौ-मांस की तस्करी के खबर पर तोरवा पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर,गौ-मांस बरामद कर गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ गौ सरंक्षण अधिनियम के तहत  मामला दर्ज कर लिया है ।

तोरवा पुलिस को भगवा बिग्रेड के नीतीश यादव निवासी गंगा नगर मंगला से शिकायत पत्र के माध्यम सूचना मिली कि माँ बेटी हसदेव एक्सप्रेस में सवार होकर रायपुर ट्रेन से गौ-मांस तस्करी कर बिलासपुर पहुंच रहे है,शिकायत के आधार पर पुलिस ने टीम के साथ रेलवे स्टेशन में घेराबंदी कर दो संदिग्ध महिलाओं की सामान की जांच की गई तो करीब 10किलो मांस जप्त किया गया पुलिस ने दोनों आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया है ।पुलिस ने  छग पशु संरक्षण अधिनियम 2004 धारा 5 के तहत गौ मांस विक्रय/परिवहन निषेध , 6 कब्जा भंडारण अपराध,बीएनएस की धारा 299,111,3(5)एवं खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले