बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
शाम को आए आंधी तूफ़ान से आरपापार सरकंडा क्षेत्र में बिजली गुल हो गई है कहीं फ़ैलक्स बैनर तो कहीं,पेड़ गिरने और,तार टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे बिजली आपूर्ति देर रात तक व्यस्थित होने की संभावना है ।आरपार सरकंडा बिजली सप्लाई मोपका और कोनी फ़ीडर होता है ,सरकंडा क्षेत्र के चाटीडीह,अशोक नगर,बिरकोना,इंदिरा विहार,बँधवापारा,जोरापारा,पुराना सरकंडा,बंगालीपारा,जबड़ापारा,सीपत रोड सहित कई इलाकों में बिजली गुल है ।
पेड़ गिरने ,खंबा टूटने और बिजली के तार टूटने से इन क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित है 132 केवी सब स्टेशन से 32 केवी लाइन बंद है ।बिजली विभाग के के अधिकारीयों का कहना बिजली व्यवस्था बनाने में देर रात तक आने की संभावना है,अभी समय बताना मुश्किल है ।अचानक आए तूफ़ान से शहर में कितना नुकसान हुआ है ये तो सुबह ही पता चलेगा ,अभी इस बारे कहना मुश्किल है ।पुरा अरपापार अंधेरे में डूबा हुआ है,बिजली कर्मी युद्धस्तर पर बिजली आपूर्ति बहाल करने में लगे हुए है ।








