बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
ऑनलाइन ठगी करने वाले सायबर ठग गिरोह नए -नए तरीके अपनाकर ऑनलाइन ठगी कर रहे इस बार साइबर ठगों ने बिजली विभाग के कर्मचारी के नाम से फ़ोन कर मीटर बदलने के नाम से ओटीपी माँग कर सत्तर हजार रुपये महिला से ऑनलाइन ठगी कर लिया गया ।
सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बजरंग नगर आवासपारा निवासी गृहणी डॉ श्रीमति सरस्वती झा पति उपेंद्र झा का पंजाब नेशनल बैंक में खाता है 8 मई को बैंक स्टेटमेंट निकालने पर पता चला की मार्च 2026 में खाते में जमा पैसा अज्ञात व्यक्ति ने उड़ा दिया है ।
मार्च महीने में बिजली विभाग के एक कर्मचारी ने गृहणी के फ़ोन पर बताया की नया मीटर लगाना है,जिसके लिए ऑनलाइन 13रुपये जमा करना होगा,रुपये जमा एटीएम या कार्ड के माध्यम से जमा करना होगा ।इसकी जानकारी गृहणी ने अपने बेटे को दी और पैसा ट्रांसफर करने के पहले चार डिजिट का कार्ड नंबर बताने के बाद दो बार 60 हज़ार और 9998 रुपये कट गए कोई मेसेज नहीं आया इसकी जानकारी महिला को नहीं हुई ।
गृहणी द्वारा डेढ़ महीने बाद बैंक स्टेटमेंट निकालने बाद ऑनलाइन फ्रॉड की जानकारी हुई ।घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट 66 (D ) 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।








