बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़
बहन के घर से समान छोड़कर लौट रहे एक कार सवार युवक को कर्रा गढ़वट मोड़ हाइवे रोड में पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने अपने साथियों के साथ कार को रोककर राड,बेल्ट डंडे से हमला कर कार के शीशे को तोड़-फोड़कर युवक की बेदम पिटाई की और पीड़ित युवक जब बेहोश हो गया तो आरोपी मौके से फरार हो गए ।घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई पीड़ित युवक को रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जिससे डाक्टरों ने सिम्स रेफर कर दिया है ।
तिफरा निवासी ट्रांसपोर्ट व्यवसायी उत्तम चंद्रवंशी पिता बद्रीप्रसाद चंद्रवंशी की छोटी बहन नम्रता चंद्रवंशी का विवाह रतनपुर के ग्राम गढ़वट में हुआ है, बहन की डीलवरी का समय नजदीक आ रहा है इसलिए छोटे भाई को 10मई रात 7.00 बजे अभय चंद्रवंशी को कुछ सामान छोड़ने कार से गढ़वट भेजा था ।
अभय चंद्रवंशी गढ़वट से सामान छोड़कर घर लौट रहा था कर्रा -गढ़वट हाइवे रोड मोड़ में पुरानी विवाद को लेकर सोमू कश्यप अपने साथियों के साथ कार को रोक लिया ,जिसकी जानकारी अपने बड़े भाई को दिया ,कुछ समय बाद अपने बहनोई के साथ ढूँढते हुए पहुंचा तो देखा तो गाड़ी में बेहोश अभय चंद्रवशी के पास पहुंचे तो उसने बताया कि पुरानी बातों को सोमू कश्यप पुरानी विवाद लेकर कार रोककर गाली गलौज करते हुए राड और बेल्ट से हमला कर गाड़ी में तोड़- फोड़ कर कार का काँच तोड़ दिया और मारपीट कर फ़रार हो गये घायल युवक को रतनपुर अस्पताल इलाज कराने परिजन लेकर गए,जिसे डाक्टरो ने सिम्स रेफर कर दिया है ।
घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई है जिसमें पीड़ित ने बताया है उसका सोने का चैन ,जेब में रखे नगदी रुपये गायब है।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है आरोपी सोमू कश्यप एवं उसके साथियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2) 126(2)296 3(5)324(4)351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।








