देर रात बिजली बंद होने से नाराज तीन अज्ञात लोगों ने ऑफिस में सो रहे ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी

संपादक:शरद यादव
9203679426 9827179426
बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव 

बिजली बंद की शिकायत लेकर पहुंचे तीन लोगों ने देर रात बिजली ऑफिस में सो रहे ड्राइवर की

जमकर पिटाई कर दी ।तीन अज्ञात लोगों के कार के नम्बर के आधार पर पीड़ित ड्राइवर ने घटना की रिपोर्ट सरकंडा थाने में दर्ज कराई है ।पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है ।

सरकंडा पुलिस के अनुसार विशाल मिश्रा पिता कृष्णा मिश्रा 21वर्ष अशोक नगर सरकंडा छत्तीसगढ़ राज्य विधुत मंडल के ऑफिस में ठेकेदार अनुराग तिवारी का ठेका कर्मचारी है ,जो ड्राइवर है ।

11 -12 मई के दरमियानी  रात ऑफिस में सोया हुआ था तभी करीब 3.45बजे कार क्रमांक CG10   CC-8848 में सवार होकर तीन अज्ञात लोगों ने बिजली बंद होने की शिकायत को लेकर सोए हुए ड्राइवर को बार-बार फोन करने के बाद फोन नहीं उठाने की बात करते हुए,ड्राइवर को गाली गलौच करते बैल्ट और हाथ मुक्का से जमकर पिटाई कर दी ,जिससे ड्राइवर को चोंट आई है ,पीड़ित ने इसकी जानकारी अपने ठेकेदारअनुराग तिवारी को दी, जिसके बाद घटना की रिपोर्ट सरकंडा थाने में अज्ञात तीन लोगों के खिलाफ कार के नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है,तीनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बीएनएस के धारा 115(2),296 ,3(5),333,351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले