
9203679426 9827179426
बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़ -शरद यादव रतनपुर क्षेत्र के दो गावों के 75 ग्रामीणों से एक व्यक्ति ने अयोध्या तीर्थ यात्रा दर्शन समिति का सदस्य होने का झाँसा देकर एक लाख बारह हज़ार पाँच सौ पचहत्तर रुपये जमा कर फरार हो गया । पीड़ित ग्रामीणों ने ठगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है ।पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है ।
रतनपुर पुलिस के अनुसार हेमंत साहू पिता शत्रुघन साहू उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम गोंदइया निवासी ने थाने में शिकायत दर्ज कराया है कि होरीलाल अनंत पिता टेसूदास अनंत ग्राम झझपुरीकला मुंगेली एक वर्ष पूर्व परिचित है,उसने अपने आपको अयोध्या तीर्थ यात्रा जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र कैंप कार्यालय राम कचहरी आश्राम राम कोर्ट अयोध्या 224133 उ.प्र. जिसका रजिस्ट्रड नं. 761683. PAN AAZTS6197B है। उसका सदस्य बताया ग्राम वासीयो से श्रीराम जन्म भूमि में सहयोग के रूप में चावल एवं पैसा मांग कर ले गया था हमारे ग्राम पंचायत गोंदईया एव बछालीखुर्द में बीच बीच में आना जाना करता था।
अयोध्या तीर्थ यात्रा दर्शन के नाम से ग्राम गोंदईया के 42 ग्रामीणों और बछालीखुर्द के 32 ग्रामीणों से 1501रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से कुल 75 ग्रामीणों से 112575 (एक लाख बारह हज़ार पाँच सौ पचहत्तर रुपए)रुपये 5मई को जमा कराया और 7मई को सभी को तीर्थ यात्रा अयोध्या दर्शन ले जाने की तारीख तय हुआ ।
इसके बाद दोनों गांव के ग्रामीणों ने तीर्थ यात्रा की तय तारीख को जब होरीलाल अनंत गांव नहीं पहुंचा सभी ग्रामीणों को समझ आ गया कि उनके साथ धोखाधड़ी कर ठगी हुई है।
ठगी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी होरीलाल अनंत के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।








