देर रात तिफरा के न्यू जनता हॉस्पिटल में ईलाज कराने आए दो युवकों का बिल को लेकर विवाद, युवकों ने चाकू लहराया

संपादक:शरद यादव
9203679426 9827179426

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
देर रात तिफरा के एक अस्पताल में बिल को लेकर मरीजों और अस्पताल प्रशासन के बीच जमकर मारपीट हुआ,यहाँ तक की अस्पताल में ईलाज कराने आए युवकों ने चाकु निकाल गाली गलौज करने लगे,आरोपियों ने अस्पताल में तोड़-फोड़ भी किया ।जिससे गार्ड घायल हो गया । घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई है ,पुलिस ने दो आरोपियों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है ।

सिरगिट्टी थाना में नारायण मिश्रा पिता स्व.राम सूरज मिश्रा उम्र 54 वर्ष ने बोरी फैक्ट्री के पास स्थित तिफरा न्यू जनता अस्पताल में गार्ड है ।गार्ड ने शिकायत में बताया है कि 15 जून को रात्रि 09.00 बजे से न्यू जनता अस्पताल तिफरा में गार्ड ड्युटी पर तैनात था के रात् 12.20 बजे दो व्यक्ति ईलाज कराने अस्पताल आए,ईलाज के बाद बिल पेयमेंट को लेकर कर्मचारी वाशु एवं प्रियंका से बहस कर रहे थे कि तब मै उन्हे बहस करने से मना किया तो वे दोनो भड़क गए और मां -बहन के गंदी -गंदी गाली गलौच करते हुए अपने पास रखे धारदार चाकू को निकालकर लहराते हुये जान से मारने की धमकी देते हुए पत्थर मारकर काँच को तोड़ दिये ।गार्ड को कांच के टुकड़े व पत्थर लगने से  घायल हो गया उसके दांया हाथ, कलाई ,कोहनी ,सिर,पीठ में चोंट आया है ।

पीड़ित ने आरोपी युवकों आदित्य बनसोड़,युवराज के ख़िलाफ़ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया है ।पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपीयों के ख़िलाफ़ धारा 25,27,115(2),296,3(5),324(4),351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले