
9203679426 9827179426
बिलासपुर/रविवार-अरपा प्रवाह न्यूज़
कार का सनरूफ खोलकर स्टंट बाजी करने वाले दो लोगों के ख़िलाफ़ पुलिस ने मामला दर्ज किया है हपते भर पूर्व बीच शहर में एक लड़की कार का सनरूफ खोलकर तेज रफ्तार कार चलाते बीच शहर में घूम रहे थे ।वीडियों वायरल हुआ था पुलिस मामले की जांच कर रही थी।पुलिस ने ड्राइवर और युवती के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया है ।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत जरहाभांटा रोड पर 16 जून की रात 11.30बजे स्टंटबाजी करते हुए नेक्शन कार क्रमांक CG 10 CA 1226 के चालक व उसके साथी के द्वारा कार का सनरूप खोलकर तेज रफ़्तार से लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्टंटबाजी करते हुए वाहन चला रहे थे,सोशल मीडिया में विडियो वायरल हुआ था ।
पुलिस ने सोशल मीडिया के वीडियों फुटेज के आधार पर जाँच कर रही थी ।पुलिस जाँच में जरहाभाठा मंदिर चौक के पास मुख्य मार्ग का वीडियों वायरल का पतासाजी करने पर आरोपी राकेश कुमार साहू पिता सुखलाल साहू उम्र 39 वर्ष विद्युत कॉलोनी तिफरा ,युवती रूपकुमारी मानिकपुरी पिता छोटे लाल मानिकपुरी उम्र 23 वर्ष निवासी हरदीबाजार चिरमिरी हाल मुकाम रजक मोहल्ला मंगला चौक को गिरपतार कर पुलिस ने कार जप्त कर लिया है । पुलिस ने धारा 184,281 के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।








