बिलासपुर /अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
सिविल लाइन पुलिस ने मुखबिर के ज़रिये सूचना के आधार पर 2पुरुष 2महिला 1नाबालिग बच्चे को उस्लापुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर साढ़े 6 लाख रुपये का 12 किलो ग्राम से अधिक गांजा,एक मोबाइल फोन जप्त किया है । पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।
सिविल लाइन पुलिस ने मुखबिर के आधार पर उसलापुर रेलवे स्टेशन से 4 आरोपियों से संदेह के आधार पर बैग की तलाशी लेने गांजा कुल कीमत साढ़े 6 लाख रुपये को जप्त कर आरोपी मुखबिर के बताये अनुसार 1 व्यक्ति, 2 महिला ,एक 4-5 साल का बच्चा आसमानी ट्रली बैग रखे हुए आते दिखे रोककर तलाशी लेने पर आरोपी (1)प्रकाश नायक उर्फ पप्पू पिता प्रमोद नायक उम्र 41 वर्ष कोक्स कलोनी बबुआ बगीचा झारसुगुडा उडीसा (2)श्नेहा सिंह पति प्रकाश नायक उर्फ पप्पू उम्र 34 वर्ष कोक्स कलोनी बबुआ बगीचा ,झारसुगुडा उडीसा (3)अर्चना सिंह पिता स्व. राजकुमार सिंह उम्र 27 वर्ष वार्ड नं. 9 बजरंगीपारा जांजगीर चांपा एवं बच्चे उम्र 04 वर्ष व आरोपी से 1 विवो कंपनी का मोबाईल, एक प्रति रेल्वे टिकट ,एक आसमानी रंग का ट्रली बैग रखा हुआ मिला तलाशी दौरान ट्रली बैग के अंदर मे खाकी रंग के प्लास्टिक टेप से लिपटा हुआ ।
11 पैकेट कुल वजन 12 किलो 405ग्राम गांजा कीमत 6 लाख 65हज़ार रुपये को जप्त कर गिरफ्तार किया है ।पुलिस ने उड़ीसा के प्रकाश नायक,नेहा सिंह ,सुरेश सिंह,व अर्चना सिंह, ओडी-23 ढाबा संचालिका जांजगीर-चांपा के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट 20(बी),29 के तहत मामला दर्ज किया है ।







