बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव

9203679426 9827179426
जेसीबी से खेत बनाने के नाम से किसान से एक जेसीबी मशीन ऑपरेटर ने 9 लाख रुपए ले लिए और मौका देखकर खेत से जेसीबी मशीन लेकर फरार हो गया ।पीड़ित किसान ने घटना की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराया है ।
पुलिस में शिकायत दर्ज करते हुए किसान रामनारायण सिंह पोर्ते पिता स्व0 पवन सिंह पोर्ते उम्र 65 साल निवासी श्रीपारा कोटा निवासी ने बताया है कि सेवानिवृत्त शिक्षक हूं ग्राम नवागांव चारापारा में 3 एकड कृषि भूमि है ,जिसमें खेती करने लायक भूमि तैयार करने के लिये जेसीबी मशीन की तलाश कर रहा था। 22 जून के सुबह 9-10 बजे करीबन एक व्यक्ति मेरे पास मोटर सायकल से आयाऔर बोला कि आपके खेत तैयार करके दे दुंगा किसान के पूछने पर जेसीबी वाले ने राजस्थान निवासी बताया और इसके बाद किसान ने अपना खेत दिखाया तो दूसरे दिन वो जेसीबी वाला किसान के घर आया और किसान को अपने साथ खेत लेकर गया और जेसीबी मशीन खेत में काम होते दिखाया ।इससे किसान को विश्वास हो गया फिर जेसीबी वालें ने 9 लाख रूपये खर्च बताया फिर कल एक और जेसीबी भेजने की बात कही फिर खेत में एक जेसीबी चालक ,हेल्फर ,मोटर सायकल का चालक मौजूद थे ।
कुछ दूर में एक सफेद रंग का स्क्रार्पियो क्रमांक MP 26 XA 7507 खड़ा था उसमें 4-5 लोग बैठे थे सभी कुर्ता पैजामा पहने हुए थे ।इसके बाद जेसीबी मशीन वालें ने रुपये की मांग की जिस पर किसान ने 2 लाख रूपये नगद दे दिया तो और 7 लाख रुपये दबाव बनाकर माँगने लगे जबरदस्ती करने लगे ।इस पर किसान ने अपने बेटे राजेन्द्र कुमार पोर्ते मोटर सायकल से पंजाब नेशनल बैंक कोटा से 7 लाख रूपये खाते से निकलवाया वहीं बैंक में उपस्थित जेसीबी वाले को पैसा दे दिया ,इसके बाद फिर काले रंग का बाईक सवार होकर जेसीबी वाले जाने लगे तो किसान ने मोबाइल नम्बर मांगा तो पीछे -पीछे आने की बात कही और रास्ते से गायब हो गया पीड़ित जब खेत पहूंचा तो खेत मे ना जेसीबी था ना कोई व्यक्ति नही था ,इस पर आसपास इधर -उधर तलाश करने पर कुछ पता नही चला आरोपी 9 लाख रूपये धोखाधडी कर भाग गए ।घटना की रिपोर्ट पीड़ित ने कोटा थाने में दर्ज कराया है,पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर ।मामलें को विवेचना में लिया है ।








