कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल शराब घोटालें मामलें में गिरफ्तार 17 जुलाई तक रिमांड में

बिलासपुर/रायपुर-अरपा प्रवाह न्यूज़ 

शराब घोटाले में तीन साल से फरार चल रहे  कांग्रेस नेता पूर्व कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले के आरोपी रामगोपाल  रायपुर स्थित आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा के दफ्तर पहुंचे और सरेंडर कर दिया ।मेडिकल जांच के बाद रायपुर कोर्ट में पेश किया गया ,जहाँ से कोर्ट ने 17 जुलाई तक  आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो के कस्टेडियल रिमांड में भेज दिया है 

शराब घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल पिछले 3 वर्षों से फरार चल रहे थे बुधवार को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो कार्यालय रायपुर में सरेंडर कर दिया है । मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेश किया गया जहां से 17जुलाई तक आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो के कस्टेडियल रिमांड में भेज दिया गया है।जांच के दौरान सूर्यकांत तिवारी की जब्त डायरी में कांग्रेस भवन के नाम पर करोड़ों रुपए की एंट्री मिली है। जिसके बाद से रामगोपाल अग्रवाल की तलाश की जा रही थी माना जा रहा है कि सरेंडर के बाद अब कई राज खुल सकते हैं।
बताया जा रहा हैं कि कोल लेवी घोटाले का यह पैसा रामगोपाल अग्रवाल के जरिए ही कांग्रेस भवन तक पहुंचता था अब आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो  टीम पूछताछ करेगी ,पैसे कहां से आए, किसने पहुंचाए, किसने लिए ,और उनका इस्तेमाल कहां हुआ था ।
कोल लेवी घोटाले के अलावा कस्टम मिलिंग केस को लेकर भी दावा किया जा रहा है कि करोड़ों रुपये कांग्रेस भवन में रामगोपाल अग्रवाल के जरिए पहुंचे थे।
दावा किया जा रहा है कि रामगोपाल अग्रवाल करीब 3 हजार करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले, 450 करोड़ रुपये के कोल लेवी वसूली मामले और 127 करोड़ रुपए के कस्टम मिलिंग घोटाले में शामिल थे।हालांकि इसकी पुष्टि आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो से पूछताछ और जांच के बाद सामने आएगी।

रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ विशेष अदालत से स्थायी वारंट भी जारी था। रामगोपाल अग्रवाल अपने बेटे वैभव अग्रवाल के साथ ईओडब्ल्यू कार्यालय, रायपुर पहुंचे थे। एक दिन पहले ही ईओडब्ल्यू ने वैभव अग्रवाल से लंबी पूछताछ की थी।
कोर्ट ने उन्हें 17 जुलाई तक ई वो डब्ल्यू की कस्टोडियल रिमांड पर भेज दिया है। इस दौरान आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो  की टीम उनसे मामले में पूछताछ करेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट पहुंचे थे।

 

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले