कोटा के मझगांव में एयरगन दिखाकर बुर्काधारी ने किराना दुकान के महिला से की लूट 50 हज़ार रुपये के सोने की माला लूटकर आरोपी फरार

संपादक:शरद यादव
9203679426 9827179426
बिलासपुर/ अरपा प्रवाह न्यूज़ -शरद यादव 

कोटा थाना क्षेत्र के मझगांव औरापानी रोड पर एक किराना व्यवसायी दंपत्ति को एक बुर्काधारी ने एयर गन दिखाकर घर में घुसकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए दंपत्ति से मारपीट कर महिला सोने के माला कीमती पचास हज़ार रुपये को लूट कर फरार हो गया ।पीड़ित दंपत्ति ने घटना की जानकारी अपने बेटे और दामाद दी ,घटना की रिपोर्ट कोटा थाने में दर्ज कराई है ।पुलिस ने घटना की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के ख़िलाफ़ धारा 309(6),332(b) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मझगांव औरापानी रोड में राजकुमारी जायसवाल पति छेदीलाल उम्र 60 वर्ष अपने पति के साथ रहती है,जहाँ घर पर ही एक छोटा सा किराना दुकान है ।17 जुलाई की रात 10.00 बजे खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे तभी पीड़ित महिला का पति छेदीलाल जायसवाल बाथरूम जाने दरवाजा खौलकर बाहर निकला तो एक अज्ञात व्यक्ति जो काले रंग का बुर्का पहने हुए था,पीड़ित महिला के पति सें मारपीट करते हुए गला को दबाने की कोशिश करने लगा तो अचानक छटपटाने की आवाज सुनकर महिला बिस्तर से उठकर बाहर निकलने ही वाली थी तभी आरोपी महिला के मुँह को तकिया से दबाते हुए हाथ में रखे एयरगन को दिखा कर जान  से मारने की धमकी दी,जान बचाने के डर से  महिला ने अपने गले में पहने माला को उतार कर आरोपी को दे दिया जिसमें 3 सोने का लाकेट,2 गेहूँ दाना कीमत 50हजार रुपये को आरोपी लूटकर फरार हो गया ।घटना की रिपोर्ट पीड़ित महिला ने कोटा थाने में दर्ज कराई है।पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के ख़िलाफ़ धारा 309(4),332 (बी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले