अकलतरी में घर के सामने गाली-गलौच के विवाद पर युवक की दो आरोपियों ने मिलकर ईट और धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी,दोनों आरोपी गिरफ्तार

आरोपी गिरफ्तार
मृतक गोलू

बिलासपुर /अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव 

घर के सामने गाली-गलौच के विवाद पर दो युवकों ने मिलकर एक युवक के घर में घुसकर ईट और धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या कर दी,वहीं मृतक के दोस्त पर भी आरोपियों ने लोहे के पाइप से सिर पर वार किया तो घायल अवस्था में घर की ओर भाग कर जान बचाई ।पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।


रतनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना कल रात अकलतरी गांव के
घटना है शनिवार रात करीब रात 10.00 बजे की है ।विशाल कश्यप पिता बद्री कश्यप उमर 24 वर्ष निवासी के ग्राम अकलतरी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया है और बताया है कि खेती किसानी का काम करता है,शनिवार 18 जुलाई को शाम करीबन 07 बजे अपने साथी इंद्र प्रकाश सूर्यवंशी ऊर्फ गोलू के साथ नीम चौक के पास थे तभी गांव के अमित ऊर्फ अनीश कुमार सोनवानी ,सुधीर सोनवानी दोनों इंद्र प्रकाश सूर्यवंशी ऊर्फ गोलू को  घर के पास क्यों गाली गलौच कर रहे थे बोलकर लडाई झगडा करने लगे तो फिर हम लोग वहां से चले गये थे ।

इसके बाद रात करीब  10 बजे मै और गोलू नीम चौक के पास गए तो अमित ऊर्फ अनीश कुमार सोनवानी सुधीर सोनवानी दोनों पहले से वहां खडे थे ,फिर शाम को हुए लड़ाई-झगड़े को लेकर विवाद करने लगे और गोलू का साथ देते हो बोलते हुए अमित ऊर्फ अनीश ने लोहे का पाईप से अचानक सिर में वार कर दिया जिससे मौके पर सिर के बल गिरा तो सुधीर सोनवानी भी मारपीट करने लगा तो दौडकर घर तरफ भागा उसके बाद दोनों इंद्र प्रकाश सूर्यवंशी ऊर्फ गोलू को मारने के लिये दौड़ाये तो गोलू भागकर अपने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया तब अमित ऊर्फ अनीश कुमार सोनवानी एवं सुधीर सोनवानी दोनों गोलू को मारने के लिये उसके घर के पीछे के दिवाल से चढकर छत में पहुँच गए बाद में पता चला गोलू को जान से मार डाले घर  जाकर देखा तो मृत हुआ था सिर के आसपास खून फैला हुआ और वहां पर खून से सना ईटा चाकू पड़ा हुआ था ।अमित ऊर्फ अनीश कुमार सोनवानी ,सुधीर सोनवानी दोनों ने ईंट एवं धारदार हथियार से इंद्र प्रकाश सूर्यवंशी ऊर्फ गोलू को जान से मारकर हत्या किये हैं ।घटना को रंजित कुमार सूर्यवंशी ग्राम कोटवार गजेन्द्र कुमार चौहान को बताया पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले