बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
एक युवक अपने साथी के साथ कोटा खाद खरीदने गए थे खाद नहीं मिलने से रात में मोटर साइकिल से लौट रहे थे,रास्ते में एक स्प्लेंडर मोटर साइकिल में सवार होकर पीछे से आ रहे तीन युवकों ने फ़ोन करने मोबाइल फ़ोन मांगा जैसे ही फोन जेब से निकाला तो आरोपी ने पीछे से मोबाइल फोन छीनते हुए वहीं दूसरे आरोपी ने मोटर साइकिल को लात से मारकर गिरा दिया जिससे मोटर सायकल में सवार दोनों युवक गिर गए और स्प्लेंडर मोटर सायकल सवार तीनों आरोपी फरार हो गए ।घटना की रिपोर्ट दर्ज कराया है ।पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।
योगेश यादव पिता गोवर्धन यादव उम्र 19 वर्ष ग्राम जोगीपुर कोटा निवासी ने कोटा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 23जुलाई को अपने दोस्त अमित बिरको के साथ कोटा खाद खरीदने गए थे रात होने के कारण खाद नहीं मिलने पर कोटा से वापस अपने मोटर सायकल से गांव आ रहे थे।
रात करीबन 10:30 बजे सुरजपुर पुल के पास पहुंचे थे ,तभी पीछे से आ रहे हीरो स्पेलेण्डर मोटर सायकल के चालक हाथ दिखाकर रुकवायें रूकने पर आरोपी ने फोन करने मोबाईल फोन मांगा इस पर जेब से मोबाईल निकालते समय मोबाईल को आरोपी ने झपट लिया पीछे बैठे दो लडको ने लात से मोटर सायकल को मारे ,जिससे मोटर सायकल सहित गिर गये ।इसके बाद तीनों आरोपी वहां से भाग गए ।पीड़ित युवक ने रात होने से मोटर सायकल का नंबर नही देख पाया ।पुलिस ने पीड़ित के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपीयों के ख़िलाफ़ 304(1),3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।









