दो नशे के सौदागरों को गोंडपारा दुर्गा मैदान नदी किनारे से पुलिस ने किया गिरफ्तार,प्रतिबंधित नशे का टेबलेट गांजा साढ़े 5 लाख रुपए कीमत जप्त

 

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव

नदी किनारे नशे के सौदागरों का डीलवरी पॉइंट बनते जा रहा है,नशे के सौदागर इस क्षेत्र को अपना सुरक्षित क्षेत्र मानते है,पिछले दिनों भी एक आरोपी को यहाँ से नशे के सामान के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था ।
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में कल 27 जुलाई दोपहर 2.40 बजे मुखबिर से पुलिस  को सूचना मिला की शनिचरी बाजार दुर्गा मैदान अरपा नदी किनारे दो मोटर साइकिल में नशे का सामान रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहे है ।पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी पुलिस गाड़ी देखकर भागने लगे ।पुलिस ने दोआरोपियों को धर-दबोचा आरोपी (1)देवेन्द्र ईंगले पिता दीपक ईंगले उम्र 23 वर्ष पचरी घाट जूना बिलासपुर 2)मनोज यादव पिता ईतवारी यादव निवासी दयालबंद भातखण्डे महाविद्यालय गली आरोपी देवेन्द्र ईंगले से एक काला रंग का पलिथीन में एनआरएक्स नाइट्राज़ेपम टेबलेट्स IP नाइट्रोसून 10 कुल 99 टेबलेट वजन 54.45 ग्राम कीमत 4.35 लाख रूपये ,एनआरएक्स नाइट्राज़ेपम टेबलेट्स आईपी नाइट 10 कुल 40 टेबलेट वजन 4ग्राम कीमत 32 हज़ार रूपये ।
कुल कीमत 4,67 लाख हज़ार रूपये। आरोपी देवेन्द्र इंगले से एक नीला रंग के झोला में रखे गांजा 800 ग्राम कीमत 40 हजार रुपए बिक्री के नगदी रकम 500 रूपये का 2 नोट कुल 1000 रूपये एक लिफाफा में ,एक काला रंग का स्पलेण्डर कमांक सीजी 10 3568 कीमत करीब50 हज़ार रूपये।कुल कीमत 5.58 लाख हज़ार रुपये जप्त कर ।पुलिस नेआरोपी को गिरफ्तार कर धारा20(B),21(B),22,29,नार्कोकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले