बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
केंद्रीय जेल में दोहरे हत्याकांड की सजा काट रहे एक कैदी जेल किचन के गैस चेंबर में अचानक कूद गया ।जिससे उसकी मौत हो गई ।घटना की जानकारी पर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक केंद्रीय जेल पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया ।वहीं घटना के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम घटना का मुआयना कर बारीकी से जांच कर साक्ष्य जुटाने में जुट गई है ।घटना की जानकारी पूरी तरीके से मजिस्ट्रियल जांच के बाद सामने आएगा ।मृतक जांजगीर-चांपा का निवासी था ।
बुधवार को केंद्रीय जेल परिसर में अचानक सायरन बजने से जेल प्रशासन हरकत में आया और जेल के किचन में लगे गैस चेंबर में अचानक दोहरे हत्याकांड की 10वर्षों से सजा काट रहे,कैदी ने छलांग लगा दी ।जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी की मौत हो गई ।
कैदी बमनीडीह जिला जांजगीर चांपा निवासी राहुल उर्फ बिकेश उम्र 46 वर्ष के रूप में पहचान हुई है ।अचानक हुई घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और जेल की सुरक्षा को कड़ी की गई ।
घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर संजय अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक एसएसपी रजनेश सिह ने जेल अधीक्षक के साथ मौके का निरीक्षण किया और घटना के संबंध में जांच के बाद ही कारण स्पष्ट होने की जानकारी दी ।
वहीं घटना स्थल पर पुलिस और एफएसएल टीम घटना स्थल पर साक्ष्य जुटाने पहुंची ।
घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी मजिस्ट्रेट जाँच के बाद ही सामने आएगा ।









